खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: दूसरे दिन छत्तीसगढ़ को तैराकी में मिला तीसरा पदक

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: दूसरे दिन छत्तीसगढ़ को तैराकी में मिला तीसरा पदक

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में कर्नाटक के तैराकों का शानदार प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट के दूसरे दिन कर्नाटक की तैराक मणिकांता एल ने लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर हैट्रिक लगाई। मणिकांता ने 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले इवेंट में अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीता। वहीं, मेजबान बालिका तैराक अनुष्का भगत ने 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में दूसरा स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ को तीसरा पदक दिलाया। ओडिशा की अंजलि मुंडा ने महिलाओं की स्पर्धा में अपना दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। हॉकी में छत्तीगसढ़ की शुरुआत हार से हुई। पहले मुकाबले में छत्तीसगढ़ की बालिका हॉकी टीम को मध्यप्रदेश के हाथों 5-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

मणिकांता अव्वल, रियाज को रजत

गुरुवार को पुरुष 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले इवेंट में 2:25:93 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, त्रिपुरा के रियाज ने 2:34:04 सेकंड के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। ओडिशा के कान्हू सोरेन तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में अंजलि मुंडा ने 2: 53: 82 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने 2:59:33 सेकंड के साथ रजत और ओडिशा की अंजलि मलिक 3:06: 13 सेकंड ने कांस्य पदक जीता।

वेटलिफ्टिंग: असम की मोनिखा को स्वर्ण, छत्तीसगढ़ खाली हाथ

वेटलिफ्टिंग इवेंट में गुरुवार को मेजबान खिलाडिय़ों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। प्रदेश के खिलाड़ी किसी भी इवेंट में पदक नहीं जीत सके। असम की मोनिखा सोनोवाल और मिजोरम के इसाक मालसावम्तलुआंगा ने चोट से जूझते हुए शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते। मोनिखा ने घुटने की चोट के बावजूद महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में 57 किग्रा स्नैच और 75 किग्रा क्लीन एंड जर्क के साथ कुल 132 किग्रा उठाकर स्वर्ण स्वर्णिम सफलता हासिल की। ओडिशा की दीपा रानी मलिक 120 किग्रा ने रजत और अंडमान-निकोबार की अलास्का अलीना 115 किग्रा वजन उठाकर ने कांस्य पदक हासिल किया। मेजबान वेटलिफ्टर 100किग्रा का वजन तक ही सामित रह गए। मिजोरम के इसाक मालसावम्तलुआंगा 235किग्रा वजन उठाकर अन्य वजन ग्रुप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *