बगोदर| लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार को नहाय-खाय के साथ आरंभ हुआ। विधि-विधान के अनुसार छठ व्रतियों ने पर्व की शुरुआत की। आगामी सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य और मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर महापर्व का समापन होगा। बगोदर प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों की सजावट और साफ-सफाई कराई गई है। कांडू टोला के पास जमुनिया नदी तथा हरिहर धाम के निकट घाटों को सुंदर रूप दिया गया है। जीटी रोड किनारे बगोदर बाजार में भव्य तोरण द्वार लगाए गए हैं और अटका क्षेत्र में भी घाटों की भव्य तैयारी की गई है। इस वर्ष लगभग 500 से अधिक व्रती डाला लेकर जलाशय पर पहुंचेंगे, जहां विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य की पूजा और अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। बगोदर| लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार को नहाय-खाय के साथ आरंभ हुआ। विधि-विधान के अनुसार छठ व्रतियों ने पर्व की शुरुआत की। आगामी सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य और मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर महापर्व का समापन होगा। बगोदर प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों की सजावट और साफ-सफाई कराई गई है। कांडू टोला के पास जमुनिया नदी तथा हरिहर धाम के निकट घाटों को सुंदर रूप दिया गया है। जीटी रोड किनारे बगोदर बाजार में भव्य तोरण द्वार लगाए गए हैं और अटका क्षेत्र में भी घाटों की भव्य तैयारी की गई है। इस वर्ष लगभग 500 से अधिक व्रती डाला लेकर जलाशय पर पहुंचेंगे, जहां विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य की पूजा और अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।


