अरवल में छठ महापर्व का आगाज:हजारों व्रतियों ने भगवान भास्कर को दिया पहला अर्घ्य;प्रशासन अलर्ट

अरवल में छठ महापर्व का आगाज:हजारों व्रतियों ने भगवान भास्कर को दिया पहला अर्घ्य;प्रशासन अलर्ट

आज अरवल में छठ महापर्व मनाया जा रहा है। विभिन्न छठ घाटों पर हजारों की संख्या में छठव्रतियों ने भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य देकर पर्व की शुरुआत की। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों पर सुरक्षा में मुस्तैद नजर आए। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, जबकि जिलाधिकारी अरवल भी अपने अधीनस्थ अधिकारियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दे रहे हैं। सभी प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। मेला क्षेत्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन का आयोजन स्थानीय समाजसेवी और ग्रामीणों द्वारा विभिन्न जगहों पर छठव्रतियों के लिए फल का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने स्वयं जगह-जगह सड़कों की सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया। छठ मेला क्षेत्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन का भी आयोजन किया गया है। स्थानीय पुलिस पॉकेटमारों पर विशेष निगाह रख रही है ताकि किसी भी चोरी की घटना को रोका जा सके। परसी, मेहंदिया, अरवल, किंजर, तेलपा और कलियर थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में घूम-घूम कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। आज अरवल में छठ महापर्व मनाया जा रहा है। विभिन्न छठ घाटों पर हजारों की संख्या में छठव्रतियों ने भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य देकर पर्व की शुरुआत की। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों पर सुरक्षा में मुस्तैद नजर आए। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, जबकि जिलाधिकारी अरवल भी अपने अधीनस्थ अधिकारियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दे रहे हैं। सभी प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। मेला क्षेत्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन का आयोजन स्थानीय समाजसेवी और ग्रामीणों द्वारा विभिन्न जगहों पर छठव्रतियों के लिए फल का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने स्वयं जगह-जगह सड़कों की सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया। छठ मेला क्षेत्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन का भी आयोजन किया गया है। स्थानीय पुलिस पॉकेटमारों पर विशेष निगाह रख रही है ताकि किसी भी चोरी की घटना को रोका जा सके। परसी, मेहंदिया, अरवल, किंजर, तेलपा और कलियर थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में घूम-घूम कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *