अवैध धर्मांतरण के आरोपी छांगुर भले ही जेल में हो लेकिन उसके चेले अब भी एक्टिव हैं। प्रदेश की राजधानी में एक चेला स्पा सेंटर और गर्ल कैफे चला रहा है। वह यूपी के कुछ जिलों के साथ दिल्ली तक की लड़कियों को मदद और दोस्ती का झांसा देकर यहां लाता है। अपने कैफे में उन्हें नशीला पदार्थ पिला देता है। नशे की हालत में होने पर अश्लील वीडियो बना लेता है। इन्हीं वीडियो के जरिये वह ब्लैकमेल करना शुरू करता है और लड़कियों को ‘सर्विस’ के नाम पर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल देता है। उन्हें इस धंधे में लगातार बने रहने के लिए मजबूर करता है। बुधवार को इन्हीं में से एक पीड़िता हिम्मत करके थाने पहुंच गई। इसके बाद एक-एक कर कई लड़कियां थाने पहुंचीं। हिंदूवादी नेताओं और समाजसेवी पहुंचे तब मामले का खुलासा हो गया। इस सूचना के बाद दैनिक भास्कर रिपोर्टर मौके पर पहुंचा। वहां उन पीड़िताओं की आपबीती सुनी, साथ ही उन्हें बचाने वाली NGO संचालिका से बात की। उन्होंने बताया कि स्पा संचालक ‘स्क्रीनशॉट डाला है, माल भेज दो’ जैसे कोडवर्ड में बात करते हैं। इस रिपोर्ट में उस प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी भी पढ़िए जिसने कैफे और स्पा सेंटर के अंदर दीवार पर छांगुर की तस्वीर देखी। कैफे-कम-स्पा सेंटर की 3 तस्वीरें… अब पीड़िताओं की आपबीती… पार्ट टाइम जॉब के लिए लिए कैफे में काम दिलाया अमेठी की रहने वाली पीड़िता ने बताया वह यूपी पुलिस की तैयारी करने लखनऊ आई थी। पार्ट टाइम जॉब की तलाश में थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात राहुल और कमर हयात इदरीसी नाम के युवकों से हुई। दोनों ने ब्राउन गर्ल कैफे में काम दिलाया। इस दौरान राहुल से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। राहुल उसे अपने कमरे पर बुलाता था। एक दिन उसने बीयर पिलाई और नशे की हालत में उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। नशीला पदार्थ पिलाकर न्यूड वीडियो बनाया दिल्ली की रहने वाली युवती ने बताया- चार साल पहले जब वह नाबालिग थी तो घर में पैसों की दिक्कत के चलते नौकरी ढूंढ रही थी। इंटरनेट पर नौकरी की तलाश कर रही थी। वहीं से राहुल से संपर्क हुआ। राहुल दिल्ली से अजमेर लेकर गया। वहां से लखनऊ लेकर आया। लखनऊ में अलग-अलग जगह पर रखा। दो-तीन दिन बाद स्पा सेंटर में काम दिलवाया। बोला कि यहां केवल कॉलिंग और एंट्री करनी है। काम शुरू करने के बाद जानकारी हुई कि यहां पर देह व्यापार होता है। एक दिन कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर मुझे पिला दिया। जब नशा हुआ तो मेरा न्यूड वीडियो बनाकर रख लिया। विरोध करने पर गंदे वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता से भी गलत काम करवाने लगे। अब सुनिए बचाने वाली को… बच्चियां पढ़ने-नौकरी करने आईं, घरवालों से संपर्क टूटा रिशा तुफैल नाम की महिला इस तरह फंस चुकी लड़कियों को बाहर निकालती हैं। वह इसके लिए NGO रन करती हैं। वह हमें ब्राउन गर्ल कैफे के बाहर मिलीं। रिशा तुफैल ने बताया- 4 दिन से थाने के चक्कर लगा रहे हैं। 3 महीने पहले दो-तीन लड़कियों के घरवालों ने बताया था कि उनकी बेटियां पढ़ने गई हैं, लेकिन उनका मोबाइल स्वीच ऑफ रहता है। कभी फोन नहीं उठाती हैं, बात नहीं करती है। घरवालों की शिकायत पर हम उनकी बताई हुई जगह ‘ब्राउन गर्ल कैफे’ पहुंचे। अंदर जाकर बैठकर महौल समझा तो वहां कोडवर्ड में काम होता है। जैसे लड़कियों की फोटो भेजकर बोलते हैं- स्क्रीनशॉट डाला है, माल भेज दो। इस तरह की गतिविधियां देखकर मैं वहां से हट गई। लड़की के बाद लड़का अंदर घुसा, अश्लीलता कर चला गया इसके बाद एक लड़की आती है, जो फ्लाइट से आती है। उसके बैग पर स्टीकर लगा था। इसके बाद एक अज्ञात लड़का आता है। कैफे से अंदर ही उसके साथ काफी अश्लीलता करता है। इसके बाद दोनों वहां निकल जाते हैं। वो दोनों कुछ दूर पहुंचे थे, उन्हें दो दूसरी लड़कियों ने जॉइन किया और सब एकसाथ वहां से निकल गए। आज मैं इन दो पीड़िताओं को थाने लेकर पहुंची। इनकी ही निशानदेही पर पुलिस स्पा सेंटर और ब्राउन गर्ल कैफे में छापा मारने के लिए पहुंची। पुलिस के छापे से पहले ही आरोपियों को सूचना मिल चुकी थी इसलिए वो पुलिस के पहुंचने से पहले कैफे में ताला लगाकर मौके से फरार हो। अब पुलिस उनकी तलाश में लगी है। खुद को हिंदू बताकर महिलाओं को फंसाता है कमरू रिशा ने कैफे संचालक के बारे में भी बताया। उन्होंने अपनी बात जारी रखी। बताया- सभी लड़के-लड़कियों के वहां से जाने के बाद हमने संचालक (राहुल नाम के लड़के) की जानकारी इकट्ठा की। पता चला कि वह उसका असली नाम कमरू जमाल है। उसकी कई तस्वीरें शिवभक्त के चोले में हैं। वह लड़कियों को शिव मंदिरों के पास वाली सेल्फी लड़कियों को दिखाता है। खुद को हिंदू बताकर फंसा लेता है। वह बिहार, दिल्ली, झारखंड और अन्य जगहों से लाकर उनसे इसी तरह के काम करवाता है। उसके साथ का लड़का कमर हयात इदरीसी भी लड़कियों को नशे की हालत में करके उनके साथ गलत काम करते हैं। वीडियो बनाकर घर भेजने की धमकी देते हैं। इनके स्पा सेंटर में छांगुर बाबा की तस्वीर लगी है। ये सब छांगुर के भक्त (चेले) हैं। ——————————— संबंधित खबर भी पढ़िए… लखनऊ के ब्राउन गर्ल कैफे में देह व्यापार : पीड़िताएं बोलीं- अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, सेक्स के धंधे में धकेला लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में कैफे की आड़ में स्पा सेंटर और देह व्यापार का धंधा चल रहा था। बुधवार को कई युवतियां थाने पहुंची तो सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। पीड़िताओं ने कहा- कैफे संचालक जरूरतमंद लड़कियों को काम दिलाने का झांसा देकर फंसाता है। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर सेक्स का धंधा कराता है। (पूरी खबर पढ़िए)


