बुलंदशहर में जन औषधि दिवस के उपलक्ष्य में एक चेतना यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर के लल्लाबाबू चौराहे से शुरू हुई और इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के बारे में नगरवासियों को जागरूक करना था। प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के नोडल अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि आज 7 मार्च को मनाई गयी। जनऔषधि दिवस के लिए 1 मार्च से लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लोगों को जागरूक करने के लिए यह चेतना यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान केंद्र संचालक हेमंत कुमार, ऋतिक शर्मा, सूर्या शर्मा, सन्नी राजपूत, पुनीत, वासुदेव, शिवम और आशु पंडित सहित कई लोग मौजूद रहे। इन सभी ने नागरिकों को प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्रों पर उपलब्ध सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं के बारे में जानकारी दी। जन औषधि केंद्रों का मुख्य लक्ष्य लोगों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराना है। वर्तमान में इन केंद्रों पर 2,000 से अधिक प्रकार की दवाएं और 300 से अधिक सर्जिकल उपकरण उपलब्ध हैं।


