चेन्नई सुपर किंग्स हारी और टूट गया एमएम धोनी का रिकॉर्ड, एक बॉलर ने छोड़ा ‘माही’ को पीछे

चेन्नई सुपर किंग्स हारी और टूट गया एमएम धोनी का रिकॉर्ड, एक बॉलर ने छोड़ा ‘माही’ को पीछे

RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत जीत के साथ की है, जहां उसने अपने पहले मुकाबले में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से मात दी है। सीएसके सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19.4 ओवरों में महज 127 रन पर सिमट गई। सीएसके की खराब बल्लेबाजी 

RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत जीत के साथ की है, जहां उसने अपने पहले मुकाबले में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से मात दी है। सीएसके सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19.4 ओवरों में महज 127 रन पर सिमट गई। सीएसके की खराब बल्लेबाजी के बीच जेमी ओवरटन ने इतिहास रच दिया। ओवरटन 43 रन बनाकर आउट हुए। यह सीएसके की ओर से 8वें या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी है।

ओवरटन ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

जेमी ओवरटन ने सोमवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 36 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 43 रन बनाए। टीम 12.5 ओवरों में 82 के स्कोर तक अपने 8 विकेट खो चुकी थी, लेकिन ओवरटन की इस पारी ने टीम को 127 रन तक पहुंचाया। ओवरटन से पहले यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर था, जिन्होंने साल 2024 में विशाखापत्तनम के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 37 रन की नाबाद पारी खेली थी।

सोमवार को इस पारी के दौरान जेमी ओवरटन ने अंशुल कंबोज के साथ 10वें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की। यह आईपीएल इतिहास में 10वें विकेट के लिए संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। साल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए पैट कमिंस और विजयकांत व्यासकांत ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 33 रन जोड़े थे। इस सूची में शिखर धवन और मोहित राठी की जोड़ी शीर्ष पर है, जिन्होंने साल 2023 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध 55 रन की अटूट साझेदारी की थी। हालांकि, इसमें महज 1 रन का योगदान मोहित राठी का था।

CSK ने बनाया तीसरा सबसे छोटा स्कोर

यह आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए सीएसके का तीसरा न्यूनतम स्कोर भी है। सीएसके साल 2008 में जयपुर में खेले गए आईपीएल मैच के दौरान आरआर के खिलाफ महज 109 रन पर सिमट गई थी। वहीं, साल 2020 में अबू धाबी में खेले गए मुकाबले में टीम 20 ओवरों में 125/5 का स्कोर ही बना सकी थी।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *