Chennai Super Kings Injury Update: आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज नाथन एलिस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और संजू सैमसन जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी सीएसके की टीम इस सीजन 30 मार्च से अपने अभियान का आगाज करेगी, जहां ऋतुराज गायकवाड़ टीम की कमान संभालेंगे। इससे पहले चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथ ने बताया कि नाथन एलिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हालांकि, अब तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है।
IPL 2026 के लिए CSK की पूरी टीम
एमएस धोनी (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, रुतुराज गायकवाड़, मुकेश चौधरी, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, नाथन एलिस (चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर), श्रेयस गोपाल, डेवाल्ड ब्रेविस, नूर अहमद, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), खलील अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, सरफराज खान, राहुल चाहर और मैट हेनरी।


