अंसल सुशांत सिटी में गूंजे जयकारे: सैकड़ों श्रावकों की साक्षी में 19वें जैन मंदिर का शिलान्यास

अंसल सुशांत सिटी में गूंजे जयकारे: सैकड़ों श्रावकों की साक्षी में 19वें जैन मंदिर का शिलान्यास

भीलवाड़ा -अजमेर रोड स्थित अंसल सुशांत सिटी रविवार सुबह मंत्रोच्चार और जयकारों से गूंज उठी। दिगंबर जैन मुनि आदित्य सागर की प्रेरणा से शहर के 19वें दिगंबर जैन मंदिर श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर का शिलान्यास समारोह हुआ। ऐतिहासिक और धर्ममय आयोजन में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया।

पंडित पदम काला के कुशल निर्देशन और वैदिक विधि-विधान के साथ शिलान्यास और भूमि पूजन के सभी अनुष्ठान संपन्न कराए गए। इस दौरान नरेश, नितिन और पीयूष गोधा ने पूरे भक्तिभाव के साथ भूमि पूजन कर नव-निर्मित होने वाले मंदिर की मुख्य शिला (आधारशिला) रखी।

स्थापित किए यंत्र और पवित्र प्रतीक

मंदिर से जुड़े संरक्षक नेमीचंद जैन ने बताया कि मुख्य शिला के साथ अन्य धार्मिक स्थापनाएं भी विधिपूर्वक की गईं। इस अवसर पर समाज के प्रमुख श्रेष्ठीजनों ने अपनी सहभागिता निभाई। इसमें संजय झांझरी, महावीर कासलीवाल, सुभाष सेठी, सनत अजमेरा, सुभाष जैन, नवल जैन और सुरेश गदिया आदि गणमान्य लोगों ने मिलकर अन्य शिलाएं, यंत्र, दीपक और स्वस्तिक आदि स्थापित किए। आयोजन के दौरान संपूर्ण अंसल सुशांत सिटी परिसर धर्ममय हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *