गुरदासपुर जिले की बटाला पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार 2’ के तहत एक सघन चेकिंग अभियान चलाया है। इस दौरान पिछले तीन दिनों में विभिन्न मामलों में 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी मेहताब सिंह ने स्वयं बस स्टैंड पर भारी पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया। बुधवार को बटाला बस स्टैंड पर यह अभियान चलाया गया, जिसमें एसपी मेहताब सिंह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बसों और यात्रियों के सामान की गहन जांच की। पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी मेहताब सिंह ने बताया कि ‘ऑपरेशन प्रहार 2’ के तहत पिछले दो-तीन दिनों में कुल 150 लोगों को हिरासत में लिया गया था। SP मेहताब बोले- चेकिंग अभियान जारी रहेगा सत्यापन के बाद इनमें से 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत भी बरामदगी की गई है।उन्होंने स्पष्ट किया कि यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने यह भी जानकारी दी कि बटाला पुलिस ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ नामक एक अन्य ऑपरेशन के तहत भी सक्रिय रूप से काम कर रही है। इस अभियान के तहत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं और कई नशा तस्करों को पकड़ा गया है। बटाला पुलिस ने नशा तस्करों को चेतावनी दी है कि वे तुरंत अपने अवैध कार्यों को बंद कर दें। पुलिस ने दोहराया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


