Your Activity Off Meta Technologies: आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ पोस्ट और रील तक सीमित नहीं है। जब भी आप किसी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर जाते हैं, कोई प्रोडक्ट सर्च करते हैं या नया ऐप इंस्टॉल करते हैं, तो आपकी यह गतिविधि कई बार Instagram और Facebook तक भी पहुंच जाती है। इन दोनों प्लेटफॉर्म्स की पैरेंट कंपनी Meta यूजर्स की ऐसी एक्टिविटी को विज्ञापन और कंटेंट पर्सनलाइजेशन के लिए इस्तेमाल करती है। यही वजह है कि कई बार जो चीज आप सर्च करते हैं, उसी से जुड़े विज्ञापन आपको सोशल मीडिया पर दिखने लगते हैं।
हालांकि, डेटा प्राइवेसी को लेकर उठने वाले सवालों के बीच राहत की बात यह है कि Meta यूजर्स को यह देखने और कंट्रोल करने का विकल्प देता है कि कौन-सी वेबसाइट्स और ऐप्स उनका डेटा शेयर कर रहे हैं।
क्या है ‘Your activity off Meta technologies’?
Meta का एक फीचर Your activity off Meta technologies है। इसके जरिए कंपनी उन जानकारियों को इकट्ठा करती है, जो Facebook और Instagram के बाहर आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी से जुड़ी होती हैं।
इसमें शामिल हो सकता है?
- किसी वेबसाइट पर विजिट
- किसी ऐप को खोलना या इस्तेमाल करना
- प्रोडक्ट सर्च करना या खरीदारी करना
उदाहरण के तौर पर, अगर आप किसी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर जूते देखते हैं, तो वह वेबसाइट आपकी एक्टिविटी Meta के साथ शेयर कर सकती है। बाद में Instagram या Facebook पर आपको उसी तरह के विज्ञापन दिख सकते हैं।
कैसे देखें कौन-सी वेबसाइट्स आपका डेटा शेयर कर रही हैं?
Meta ने यह जानकारी Accounts Centre के जरिए यूजर्स को उपलब्ध कराई है।
Facebook यूजर्स के लिए
- प्रोफाइल आइकन पर टैप करें
- Settings & Privacy → Settings में जाएं
- Accounts Centre खोलें
- Your information and permissions चुनें
- Your activity off Meta technologies पर टैप करें
Instagram यूजर्स के लिए
- प्रोफाइल आइकन पर टैप करें
- मेन्यू खोलकर Settings में जाएं
- Accounts Centre चुनें
- Your activity off Meta technologies सेक्शन खोलें
यहां आपको उन वेबसाइट्स और ऐप्स की लिस्ट दिखेगी, जिन्होंने हाल में आपकी जानकारी शेयर की है।
डेटा शेयरिंग कैसे रोकें या क्लियर करें?
इस सेक्शन में यूजर्स के पास कई विकल्प होते हैं।
- किसी एक वेबसाइट या ऐप को डिस्कनेक्ट करना, जिससे आगे डेटा शेयर न हो
- एक साथ कई सोर्स डिस्कनेक्ट करना
- Clear History विकल्प से पुरानी एक्टिविटी हटाना
Meta के अनुसार, क्लियर करने के बाद भी कुछ डेटा एनॉनिमस या एग्रीगेटेड फॉर्म में इस्तेमाल हो सकता है, लेकिन वह आपके अकाउंट से लिंक नहीं रहता।
भविष्य की ट्रैकिंग कैसे बंद करें?
अगर आप चाहते हैं कि आगे आपकी एक्टिविटी Meta के साथ शेयर न हो, तो Your activity off Meta technologies में जाकर Disconnect future activity का विकल्प ऑन कर सकते हैं।
इससे Facebook और Instagram को बाहर की वेबसाइट्स से नई जानकारी मिलना बंद हो जाएगी। हालांकि, इससे विज्ञापन थोड़े कम पर्सनलाइज्ड हो सकते हैं।
Off-Meta डेटा डाउनलोड करने का विकल्प
जो यूजर्स अपनी जानकारी को विस्तार से देखना चाहते हैं, वे Accounts Centre में जाकर Export your information विकल्प चुन सकते हैं।
यह डेटा फाइल के रूप में डाउनलोड किया जा सकता है या Google Drive और Dropbox जैसे क्लाउड प्लेटफॉर्म पर सेव किया जा सकता है। डाउनलोड की गई फाइल में यह साफ दिखता है कि किस तरह का डेटा समय-समय पर इकट्ठा किया गया।
Instagram और Facebook सिर्फ उन्हीं जानकारियों तक सीमित नहीं हैं, जो आप इन ऐप्स पर शेयर करते हैं। आपकी ऑनलाइन ब्राउजिंग और ऐप एक्टिविटी भी कई बार इनके सिस्टम तक पहुंच जाती है। हालांकि, Meta का Off-Meta Activity फीचर यूजर्स को पारदर्शिता और कंट्रोल दोनों देता है। थोड़े से स्टेप्स फॉलो करके आप यह देख सकते हैं कि आपका डेटा कहां से आ रहा है और चाहें तो उसे रोक भी सकते हैं।


