चेचट. संस्कृत शिक्षा आयुक्त डॉ प्रियंका जोधावत शुक्रवार को कस्बे के वेद विद्यालय, आचार्य महाविद्यालय एवं संस्कृत विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कस्बे में सालेड़ा कलां मार्ग पर बनने वाले वेद विद्यालय भवन की भूमि का निरीक्षण किया। वही देवली कलां में चल रहे अस्थाई वेद विद्यालय को कस्बे के उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में संचालित करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में कक्षा कक्षो, पोषाहार का निरीक्षण किया। वही वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत में निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने विद्यालय में चल रही कक्षा 9 व 11 की परीक्षा का निरीक्षण किया। वही विद्यालय में रखे पुराने सामानों के निस्तारण के निर्देश दिए। वरिष्ठ उपाध्याय प्रधानाचार्य संजय नावरिया द्वारा विद्यालय भवन के मरम्मत व रंग रोगन करवाने के लिए प्रपोजल सौंपा।
आचार्य संस्कृत महाविद्यालय निर्माणाधीन भवन एवं पुराने भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ इन्द्रनारायण झा व स्टाफ द्वारा आयुक्त का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा रामगंजमंडी पुलिस उपाधीक्षक घनश्याम मीणा का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान आयुक्त ने संस्कृत शिक्षा में बाल वाटिका से लेकर आचार्य तक संस्कृत एजुकेशन हब बनाने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने महाविद्यालय में बालिकाओं की संख्या अधिक होने पर खुशी जाहिर की। इस दौरान आयुक्त के साथ टीम में संस्कृत शिक्षा विशेषाधिकार अभय सिंह राठौड़, निरीक्षक सत्यनारायण गौतम, अजय सिंह सोलंकी, कोटा वरिष्ठ उपाध्याय प्रधानाचार्या ऋचा जैन थे। महाविद्यालय में इस दौरान वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय प्राचार्य संजय नावरिया मय स्टाफ, सुप्रीम फाउंडेशन स्वयंसेवक देवेन्द्र पाठक, दीपक गौतम, चेतना गौतम, सुनीता शर्मा, रामकिशन शर्मा, राजेश मीणा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी दीपक मीणा, यूडीसी विजय गुर्जर उपस्थित थे।


