अशोकनगर-गुना रोड पर चार्टर्ड बस ने कार को मारी टक्कर:दो गंभीर घायल, भोपाल रेफर; कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

अशोकनगर-गुना रोड पर चार्टर्ड बस ने कार को मारी टक्कर:दो गंभीर घायल, भोपाल रेफर; कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

अशोकनगर गुना रोड पर रातीखेड़ा गांव के पास एक चार्टर्ड बस ने रविवार शाम एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार तीन लोगों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें भोपाल रेफर किया गया है। एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आगे बैठे लोग उसमें फंस गए, जिन्हें ऊपर से ही बाहर निकाला गया। मुड़रा गांव निवासी सीताराम जाटव (50) और आकाश जाटव (18) की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, रायश्री गांव निवासी प्रकाश सिंह को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद तीनों घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर घायलों को सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें लगी हैं। मुड़रा से मलावनी गांव जा रहे थे
​​​​​​​प्रकाश अपने ससुराल मुड़रा गांव आया था यहां से मलावनी गांव जा रहे थे, तभी हादसा हुआ। इसी दौरान अशोकनगर से इंदौर जा रही चार्टर्ड बस ने रातीखेड़ा के एक ढाबे के पास कार को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *