
झुंझाला दर्शन कर लौट रहे परिवार में दादा पोती सहित दो की मौत,


सीआई मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि तरनाऊ से 3 किमी पहले दो कारों में आमने सामने की टक्कर हो गई। गंभीर घायलों को तत्काल उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार एक कार में कोलिया निवासी कॉस्टेबल प्रभूराम का परिवार झुँझाला दर्शन कर पुनः कोलिया लौट रहे थे कि तरनाऊ से निकलते ही हादसा हो गया। हादसे में कॉस्टेबल प्रभूराम के पिता 62 वर्षीय चुनाराम पुत्र कानाराम जाति जाट निवासी कोलिया व पुत्री डेढ़ वर्षीय गर्विता पुत्री प्रभूराम निवासी कोलिया ने दम तोड दिया। इसी कार में सवार हेमाराम पुत्र कानाराम, पुनम पत्नी प्रभूराम, गोविन्दराम पुत्र हेमाराम व प्रभूराम सभी निवासी कोलिया घायल हो गए।




