अफरातफरी… जिला निबंधन कार्यालय में प्रधान लिपिक पर हमला कर मांगी रंगदारी

मुजफ्फरपुर| कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निबंधन कार्यालय में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब कुछ लोगों ने प्रधान लिपिक से रंगदारी की मांग करते हुए उनके साथ मारपीट की। घटना के दौरान कार्यालय परिसर में जमकर हंगामा हुआ। कुछ देर के लिए कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित रहा। प्रधान लिपिक अरुण कुमार सिन्हा अपने कक्ष में कार्यरत थे, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और बहस शुरू कर दी। आरोप है कि उनलोगों ने रंगदारी की मांग की और विरोध करने पर मारपीट की। इस दौरान हत्या की धमकी भी दी गई। शोर-शराबा सुनकर अन्य कर्मचारी और लोग मौके पर जुट गए। स्थिति बिगड़ती देख आरोपी वहां से फरार हो गए। नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। प्रधान लिपिक ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। थानेदार अनोज कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और उसमें लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। मुजफ्फरपुर| कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निबंधन कार्यालय में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब कुछ लोगों ने प्रधान लिपिक से रंगदारी की मांग करते हुए उनके साथ मारपीट की। घटना के दौरान कार्यालय परिसर में जमकर हंगामा हुआ। कुछ देर के लिए कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित रहा। प्रधान लिपिक अरुण कुमार सिन्हा अपने कक्ष में कार्यरत थे, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और बहस शुरू कर दी। आरोप है कि उनलोगों ने रंगदारी की मांग की और विरोध करने पर मारपीट की। इस दौरान हत्या की धमकी भी दी गई। शोर-शराबा सुनकर अन्य कर्मचारी और लोग मौके पर जुट गए। स्थिति बिगड़ती देख आरोपी वहां से फरार हो गए। नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। प्रधान लिपिक ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। थानेदार अनोज कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और उसमें लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *