मंदसौर इंडस्ट्री एरिया में आग से अफरा-तफरी:डीपी में आग वाली बात अफवाह निकली, कचरा जलने से धुआं उठा; 15 मिनट में काबू पाया

मंदसौर इंडस्ट्री एरिया में आग से अफरा-तफरी:डीपी में आग वाली बात अफवाह निकली, कचरा जलने से धुआं उठा; 15 मिनट में काबू पाया

मंदसौर में रविवार देर शाम इंडस्ट्री एरिया में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई और प्रारंभिक तौर पर यह अफवाह उड़ी कि ट्रांसफॉर्मर (डीपी) में आग लगी। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर की गई जांच में स्पष्ट हुआ कि आग पास में पड़े कचरे के ढेर में लगाई गई थी, जिसने देखते ही देखते उग्र रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड की तत्परता से टली बड़ी घटना सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और करीब 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि अगर वक़्त पर दमकल नहीं पहुंचती तो आग आसपास स्थित फैक्ट्रियों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। आग इतनी भीषण थी कि उसका काला धुआं आसमान में दूर तक दिखाई दे रहा था। इंडस्ट्री एरिया में काम कर रहे मजदूरों और आसपास के लोगों में कुछ समय के लिए भय का माहौल बन गया। हालांकि आग पर नियंत्रण के बाद स्थिति सामान्य हो गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि औद्योगिक क्षेत्र में कचरा जलाने जैसी लापरवाही न बरतें, क्योंकि इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। साथ ही ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को देने का आग्रह किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *