ताजमहल परिसर में मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी:पेड़ से छत्ता टूटते ही पर्यटकों की ओर आ गया था मधुमक्खियों का बड़ा झुंड

ताजमहल परिसर में मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी:पेड़ से छत्ता टूटते ही पर्यटकों की ओर आ गया था मधुमक्खियों का बड़ा झुंड

आगरा में ताजमहल परिसर में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। पेड़ पर बना छत्ता टूटने के बाद बड़ी संख्या में मधुमक्खियां उड़ने लगीं, जिससे कुछ देर के लिए परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ताजमहल परिसर में एक पेड़ पर लगा मधुमक्खियों का छत्ता अचानक टूट गया। इसके बाद मधुमक्खियों का झुंड आसपास मौजूद पर्यटकों की ओर बढ़ने लगा। मधुमक्खियों को अपने आसपास मंडराते देख पर्यटक घबरा गए और खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई लोग अपने रुमाल, दुपट्टे और कपड़ों से चेहरा व शरीर ढकते नजर आए।
घटना के दौरान कुछ देर के लिए परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों ने तुरंत स्थिति संभाली और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों की ओर हटाया।
हालांकि इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन मधुमक्खियों के अचानक हमले से पर्यटकों में दहशत का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पर्यटक खुद को मधुमक्खियों से बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *