नूरमहल में जय श्रीराम के जयकारे गूंजे:रामनवमी पर शहर में माहौल बना भक्तिमय, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

नूरमहल में जय श्रीराम के जयकारे गूंजे:रामनवमी पर शहर में माहौल बना भक्तिमय, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

नूरमहल में रामनवमी का त्योहार बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पाठ के भोग के बाद एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर परिक्रमा करते हुए राम मंदिर पहुंची। इस दौरान पूरा शहर ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंज उठा, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। इनमें बाबा करम दास जी, नकोदर की विधायक बीबी इंद्रजीत कौर मान, मार्केट कमेटी नूरमहल के चेयरमैन लखवीर सिंह शीर और वरिष्ठ अकाली नेता के.एस. मक्खन शामिल थे। इसके अतिरिक्त, पूर्व विधायक नकोदर जत्थेदार गुरप्रताप सिंह वडाला, शिरोमणि अकाली दल नकोदर के सेवक गुरकमल सिंह भुल्लर, कांग्रेस हलका प्रभारी नकोदर डॉ. नवजोत सिंह दहिया और सामाजिक कार्यकर्ता राजा अटवाल भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में रामभक्तों ने की शिरकत भाजपा ग्रामीण जिला जालंधर के अध्यक्ष मनीष धीर, भूषण लाल शर्मा, भाजपा मंडल ब्लॉक नूरमहल के अध्यक्ष मनदीप शुक्ला, कुलदीप कुमार शर्मा, दीपक कुमार कोसलर, जंग बहादुर कोहली, राजीव कोसलर, राजीव मिश्रा, राजू उप्पल, राज कुमार सहोता और संदीप अरोड़ा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कांग्रेस सिटी अध्यक्ष बीबी हरदीप कौर जौहल, नगर कौंसिल नूरमहल की अध्यक्ष वरिंदर सेखरी, प्रिंस सेखरी, साहिल सेखरी सहित शहर व गांव से बड़ी संख्या में श्री राम जी के भक्त इस आयोजन में शामिल हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *