बेगूसराय में हर ओर गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयकारा:गंगा घाट से शिवालयों तक आस्था का सैलाब; 115 जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात, इमरजेंसी के लिए QRT टीम

बेगूसराय में हर ओर गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयकारा:गंगा घाट से शिवालयों तक आस्था का सैलाब; 115 जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात, इमरजेंसी के लिए QRT टीम

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरा बेगूसराय शिवमय हो गया है। सुबह की पहली किरण के साथ ही जिले के तमाम शिवालयों में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। सुबह से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी हुई है। रामपुर, हरिगिरिधाम, बनखंडी स्थान और कर्पूरी स्थान सहित तमाम शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। श्रद्धालु हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। अहले सुबह से ही मंदिरों के कपाट खुलते ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालु दूध, दही, बेलपत्र, धतूरा, गंगाजल और अन्य पूजन सामग्री के साथ मंदिरों में पहुंचे। जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। गंगा से पवित्र जलकर लेकर पहुंच रहे हैं भक्त कई श्रद्धालु व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा कर रहे हैं। महिलाओं और युवाओं की भी बड़ी संख्या मंदिरों में देखी जा रही है। इधर, गंगा तटों पर भी महाशिवरात्रि को लेकर विशेष उत्साह है। सहित जिले के अन्य गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने गंगा स्नान कर पवित्र जल भरा और उसे लेकर विभिन्न शिवालयों की ओर प्रस्थान किया। घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सिमरिया सहित सभी घाट पर सुबह से ही जिला ही नहीं, बल्कि पड़ोसी जिलों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए पहुंचे। आस्था की डुबकी लगाने के बाद कांवरियों और आम श्रद्धालुओं ने गंगाजल भरा और अपने गंतव्य शिवालयों की ओर प्रस्थान किया। भीड़ को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा और गोताखोर के इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिसबल की तैनाती गंगा घाटों पर बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई श्रद्धालु पैदल ही जल लेकर मंदिरों तक पहुंचे। मंदिर प्रबंध समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कतारबद्ध तरीके से दर्शन की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रमुख मंदिरों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति से शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कई मंदिरों में रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण का भी आयोजन किया गया है। महाशिवरात्रि पर उत्सव जैसा माहौल ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी भगवान शिव की आराधना में लीन नजर आए। कई स्थानों पर अस्थायी दुकानें सजी हैं, जहां पूजा सामग्री और प्रसाद की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। पूरे जिले में महाशिवरात्रि को लेकर उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। मजिस्ट्रेट और पुलिसबल की तैनाती महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले में शांति, आपसी सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था के लिए प्रशासन ने 115 से अधिक महत्वपूर्ण जगहों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के किसी भी प्रयास पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रसार को रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। सिविल ड्रेस में पुलिस तैनात सभी प्रमुख मंदिरों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, मेलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों और महिला पुलिस बल की विशेष प्रतिनियुक्ति की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु प्रत्येक अनुमंडल स्तर पर त्वरित कार्रवाई दल (QRT) का गठन किया गया है। अग्निशमन विभाग की गाड़ियों को जिला एवं अनुमंडल स्तर पर अलर्ट मोड में रखा गया है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरा बेगूसराय शिवमय हो गया है। सुबह की पहली किरण के साथ ही जिले के तमाम शिवालयों में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। सुबह से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी हुई है। रामपुर, हरिगिरिधाम, बनखंडी स्थान और कर्पूरी स्थान सहित तमाम शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। श्रद्धालु हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। अहले सुबह से ही मंदिरों के कपाट खुलते ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालु दूध, दही, बेलपत्र, धतूरा, गंगाजल और अन्य पूजन सामग्री के साथ मंदिरों में पहुंचे। जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। गंगा से पवित्र जलकर लेकर पहुंच रहे हैं भक्त कई श्रद्धालु व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा कर रहे हैं। महिलाओं और युवाओं की भी बड़ी संख्या मंदिरों में देखी जा रही है। इधर, गंगा तटों पर भी महाशिवरात्रि को लेकर विशेष उत्साह है। सहित जिले के अन्य गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने गंगा स्नान कर पवित्र जल भरा और उसे लेकर विभिन्न शिवालयों की ओर प्रस्थान किया। घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सिमरिया सहित सभी घाट पर सुबह से ही जिला ही नहीं, बल्कि पड़ोसी जिलों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए पहुंचे। आस्था की डुबकी लगाने के बाद कांवरियों और आम श्रद्धालुओं ने गंगाजल भरा और अपने गंतव्य शिवालयों की ओर प्रस्थान किया। भीड़ को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा और गोताखोर के इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिसबल की तैनाती गंगा घाटों पर बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई श्रद्धालु पैदल ही जल लेकर मंदिरों तक पहुंचे। मंदिर प्रबंध समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कतारबद्ध तरीके से दर्शन की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रमुख मंदिरों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति से शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कई मंदिरों में रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण का भी आयोजन किया गया है। महाशिवरात्रि पर उत्सव जैसा माहौल ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी भगवान शिव की आराधना में लीन नजर आए। कई स्थानों पर अस्थायी दुकानें सजी हैं, जहां पूजा सामग्री और प्रसाद की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। पूरे जिले में महाशिवरात्रि को लेकर उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। मजिस्ट्रेट और पुलिसबल की तैनाती महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले में शांति, आपसी सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था के लिए प्रशासन ने 115 से अधिक महत्वपूर्ण जगहों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के किसी भी प्रयास पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रसार को रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। सिविल ड्रेस में पुलिस तैनात सभी प्रमुख मंदिरों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, मेलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों और महिला पुलिस बल की विशेष प्रतिनियुक्ति की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु प्रत्येक अनुमंडल स्तर पर त्वरित कार्रवाई दल (QRT) का गठन किया गया है। अग्निशमन विभाग की गाड़ियों को जिला एवं अनुमंडल स्तर पर अलर्ट मोड में रखा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *