दरभंगा. सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर बिहार भर में जिला मुख्यालयों, प्रखंडों, पंचायतों और गावों के शिवालयों में दीप प्रज्वलन कर जप का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भाजपा कार्यकर्ता शिवालयों में पहुंचे और आयोजन में भाग लिया। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सोमनाथ पर हुए आक्रमण के 1000 साल पूरा होने के अवसर पर नया भारत ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026’ के माध्यम से अपने इतिहास, आस्था और आत्मसम्मान को स्मरण करते हुए आगे बढ़ने का संकल्प ले रहा है। संजय सरावगी ने बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 8 से 11 जनवरी 2026 तक गुजरात के सोमनाथ में आयोजित किया जा रहा है। यह पर्व उन असंख्य बलिदानियों की स्मृति में है, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। आने वाली पीढ़ियों की सांस्कृतिक चेतना प्रेरित होगी आयोजन आने वाली पीढ़ियों की सांस्कृतिक चेतना को प्रेरित करता रहेगा। भगवान सोमनाथ सृष्टि के कण-कण में विराजमान हैं और उनकी अखंड आस्था अनंत काल से प्रवाहित होती रही है। प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ भारत की आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रतीक हैं। इसलिए सभी लोग ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में शामिल होकर इस दिव्य उत्सव का हिस्सा बनें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया था। उन्होंने निर्देश दिया कि शिवालयों में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। एनडीए सरकार के नेतृत्व में देश आज उन सांस्कृतिक प्रतीकों को सम्मान दे रहा है, जिन्हें दशकों तक उपेक्षित रखा गया। 8 से 10 जनवरी 2026 तक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों के माध्यम से सांस्कृतिक चेतना को सशक्त किया गया, जबकि 10 जनवरी को प्रदेश और देशभर के शिवालयों में दीप प्रज्वलन और ऊं जप का आयोजन हुआ। 11 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सोमनाथ मंदिर से संकल्प यात्रा के साथ स्वाभिमान पर्व की औपचारिक शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 और 11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 10 जनवरी को वे ओंकार मंत्र का जाप करेंगे, जबकि 11 जनवरी को सुबह लगभग 9:45 बजे शौर्य यात्रा में भाग लेंगे। दीप प्रज्वलन व जप का आयोजन दरभंगा में भाजपा जिला इकाई की ओर से लहेरियासराय स्थित के.एम. टैंक शिवालय में भी दीप प्रज्वलन व जप का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सहस्त्राब्दियों की आस्था, संघर्ष और पुनर्निर्माण की अमर गाथा है, जो पीढ़ियों तक सांस्कृतिक चेतना को प्रेरित करती रहेगी। केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने कहा कि यह पर्व आने वाली पीढ़ियों में सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करेगा। दरभंगा. सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर बिहार भर में जिला मुख्यालयों, प्रखंडों, पंचायतों और गावों के शिवालयों में दीप प्रज्वलन कर जप का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भाजपा कार्यकर्ता शिवालयों में पहुंचे और आयोजन में भाग लिया। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सोमनाथ पर हुए आक्रमण के 1000 साल पूरा होने के अवसर पर नया भारत ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026’ के माध्यम से अपने इतिहास, आस्था और आत्मसम्मान को स्मरण करते हुए आगे बढ़ने का संकल्प ले रहा है। संजय सरावगी ने बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 8 से 11 जनवरी 2026 तक गुजरात के सोमनाथ में आयोजित किया जा रहा है। यह पर्व उन असंख्य बलिदानियों की स्मृति में है, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। आने वाली पीढ़ियों की सांस्कृतिक चेतना प्रेरित होगी आयोजन आने वाली पीढ़ियों की सांस्कृतिक चेतना को प्रेरित करता रहेगा। भगवान सोमनाथ सृष्टि के कण-कण में विराजमान हैं और उनकी अखंड आस्था अनंत काल से प्रवाहित होती रही है। प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ भारत की आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रतीक हैं। इसलिए सभी लोग ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में शामिल होकर इस दिव्य उत्सव का हिस्सा बनें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया था। उन्होंने निर्देश दिया कि शिवालयों में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। एनडीए सरकार के नेतृत्व में देश आज उन सांस्कृतिक प्रतीकों को सम्मान दे रहा है, जिन्हें दशकों तक उपेक्षित रखा गया। 8 से 10 जनवरी 2026 तक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों के माध्यम से सांस्कृतिक चेतना को सशक्त किया गया, जबकि 10 जनवरी को प्रदेश और देशभर के शिवालयों में दीप प्रज्वलन और ऊं जप का आयोजन हुआ। 11 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सोमनाथ मंदिर से संकल्प यात्रा के साथ स्वाभिमान पर्व की औपचारिक शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 और 11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 10 जनवरी को वे ओंकार मंत्र का जाप करेंगे, जबकि 11 जनवरी को सुबह लगभग 9:45 बजे शौर्य यात्रा में भाग लेंगे। दीप प्रज्वलन व जप का आयोजन दरभंगा में भाजपा जिला इकाई की ओर से लहेरियासराय स्थित के.एम. टैंक शिवालय में भी दीप प्रज्वलन व जप का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सहस्त्राब्दियों की आस्था, संघर्ष और पुनर्निर्माण की अमर गाथा है, जो पीढ़ियों तक सांस्कृतिक चेतना को प्रेरित करती रहेगी। केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने कहा कि यह पर्व आने वाली पीढ़ियों में सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करेगा।


