नालंदा में गणतंत्र दिवस पर ट्रैफिक-व्यवस्था में बदलाव:शहर में बड़े वाहनों की नो एंट्री, वैकल्पिक मार्ग से जा सकेंगे; पार्किंग और ड्राप गेट बनाए गए

नालंदा में गणतंत्र दिवस पर ट्रैफिक-व्यवस्था में बदलाव:शहर में बड़े वाहनों की नो एंट्री, वैकल्पिक मार्ग से जा सकेंगे; पार्किंग और ड्राप गेट बनाए गए

नालंदा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। विशेष यातायात प्रबंधन योजना लागू की गई है। जिला प्रशासन ने शहर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए यह फैसला लिया है। सुबह से मध्य रात्रि तक ट्रक, ट्रैक्टर और पिकअप जैसे बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश और संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। दोपहर बाद सुभाष पार्क (हॉस्पिटल रोड) और बड़ी पहाड़ी हिरण्य पर्वत पर आमजन की भारी भीड़ उमड़ सकती है। इसे देखते हुए दोपहर 12 बजे से मध्य रात्रि तक हॉस्पिटल चौराहा से मामू भगिना और मामू भगिना से हॉस्पिटल चौराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इन स्थानों पर जाने वाले नागरिकों को पैदल ही आना-जाना होगा। वाहन पार्किंग के लिए श्रम कल्याण मैदान में विशेष व्यवस्था की गई है। समाहरणालय क्षेत्र में सख्त नियंत्रण गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य आयोजन स्थल समाहरणालय नालंदा की ओर सुबह से दोपहर 2 बजे तक ऑटो, टोटो, चार पहिया वाहन और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, गणतंत्र दिवस की झांकी में शामिल वाहनों को समाहरणालय की ओर जाने की अनुमति होगी। वैकल्पिक मार्गों की जानकारी यातायात की सुविधा के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों की भी व्यवस्था की है। छोटे सवारी वाहनों के लिए गागू-भगीना पहाड़तल्ली से मुगलकुआं (सिंगारहाट) का मार्ग खुला रहेगा, जो वन-वे होगा। हॉस्पिटल चौराहा से आने वाले वाहन एतवारी बाजार, सोहसराय होते हुए 17 नंबर से एनएच की ओर जाएंगे। सोहसराय से समाहरणालय की ओर जाने वाले ऑटो और टोटो को मुगलकुआं, सिंगारहाट से सेखाना, रहुई मोड़ होते हुए अंबेर की ओर जाना होगा। ड्रॉप गेट और पार्किंग की व्यवस्था यात्रियों की सुविधा के लिए तीन स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। मामू-भगिना पहाड़तल्ली, नालंदा हेल्थ क्लब (एतवारी बाजार) और ब्लॉक मोड़ के पास। वाहन पार्किंग के लिए श्रम कल्याण मैदान और नालंदा कॉलेजिएट मैदान निर्धारित किए गए हैं। नालंदा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। विशेष यातायात प्रबंधन योजना लागू की गई है। जिला प्रशासन ने शहर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए यह फैसला लिया है। सुबह से मध्य रात्रि तक ट्रक, ट्रैक्टर और पिकअप जैसे बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश और संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। दोपहर बाद सुभाष पार्क (हॉस्पिटल रोड) और बड़ी पहाड़ी हिरण्य पर्वत पर आमजन की भारी भीड़ उमड़ सकती है। इसे देखते हुए दोपहर 12 बजे से मध्य रात्रि तक हॉस्पिटल चौराहा से मामू भगिना और मामू भगिना से हॉस्पिटल चौराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इन स्थानों पर जाने वाले नागरिकों को पैदल ही आना-जाना होगा। वाहन पार्किंग के लिए श्रम कल्याण मैदान में विशेष व्यवस्था की गई है। समाहरणालय क्षेत्र में सख्त नियंत्रण गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य आयोजन स्थल समाहरणालय नालंदा की ओर सुबह से दोपहर 2 बजे तक ऑटो, टोटो, चार पहिया वाहन और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, गणतंत्र दिवस की झांकी में शामिल वाहनों को समाहरणालय की ओर जाने की अनुमति होगी। वैकल्पिक मार्गों की जानकारी यातायात की सुविधा के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों की भी व्यवस्था की है। छोटे सवारी वाहनों के लिए गागू-भगीना पहाड़तल्ली से मुगलकुआं (सिंगारहाट) का मार्ग खुला रहेगा, जो वन-वे होगा। हॉस्पिटल चौराहा से आने वाले वाहन एतवारी बाजार, सोहसराय होते हुए 17 नंबर से एनएच की ओर जाएंगे। सोहसराय से समाहरणालय की ओर जाने वाले ऑटो और टोटो को मुगलकुआं, सिंगारहाट से सेखाना, रहुई मोड़ होते हुए अंबेर की ओर जाना होगा। ड्रॉप गेट और पार्किंग की व्यवस्था यात्रियों की सुविधा के लिए तीन स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। मामू-भगिना पहाड़तल्ली, नालंदा हेल्थ क्लब (एतवारी बाजार) और ब्लॉक मोड़ के पास। वाहन पार्किंग के लिए श्रम कल्याण मैदान और नालंदा कॉलेजिएट मैदान निर्धारित किए गए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *