यात्रियों की सुविधा, सुगम आवागमन और सभी प्लेटफॉर्मों के समान उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उज्जैन रेलवे स्टेशन पर 30 से अधिक ट्रेन के प्लेटफॉर्म में परिवर्तन किया जा रहा है, जो 10 फरवरी से प्रभावी होगा। इसका मुख्य उद्देश्य प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 पर बढ़ते यात्री दबाव को कम करना, भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाना आैर स्टेशन संचालन को अधिक व्यवस्थित एवं सुचारू बनाना है। इस प्लेटफॉर्म परिवर्तन के बाद यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में अधिक सुविधा होगी। इस बदलाव से विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों तथा दिव्यांगों को लाभ होगा, क्योंकि अब उन्हें स्टेशन के अंतिम छोर तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इनके प्लेटफॉर्म बदले { इंदौर-शहीद कैप्टन तुषार महाजन सुपर फास्ट एक्सप्रेस, कामाख्या- डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस, नागपुर-इंदौर सुपर फास्ट एक्सप्रेस और प्रयागराज-डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 6 की बजाय 5 पर आएगी। {गांधीधाम-इंदौर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-1 की बजाय 5 पर आएगी। {इंदौर-बिलासपुर प्लेटफॉर्म नंबर-6 की बजाय 1 पर आएगी। {इंदौर-दौंड सुपर फास्ट प्लेटफॉर्म नंबर-4 की बजाय 8 पर आएगी। {नागदा-उज्जैन पैसेंजर प्लेटफॉर्म नंबर-2 की बजाय 6 पर, उज्जैन-रतलाम मेमू प्लेटफॉर्म -5 की बजाय 2 पर और उज्जैन-इंदौर मेमू प्लेटफॉर्म -5 की बजाय 8 पर आएगी। इनके सहित 25 अन्य ट्रेनों के भी प्लेटफॉर्म बदले है।


