चेंजर्स जीता, वारियर्स की एक रन से रोमांचक जीत

चेंजर्स जीता, वारियर्स की  एक रन से रोमांचक जीत

श्रीकृष्णा खेल मैदान, खेमनीचक में खेले जा रहे लक्ष्मण सिंह स्मृति स्कूली क्रिकेट के लीग मैच में बुधवार को चेंजर्स ने फाइटर्स को 59 रनों से हराया। जबकि दूसरे मैच में वॉरियर्स ने सुपरकिंग्स को 1 रन से हरा दिया। पहले मैच में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरे चेंजर्स के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 169 रन बनाया। जवाब में 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाइटर्स की टीम 17.1 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। विजेता टीम के शौर्य समीर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वारियर्स की टीम ने सभी विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। बाद में 180 रन पीछा करने उतरी सुपरकिंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 178 रन ही बना सकी। श्रीकृष्णा खेल मैदान, खेमनीचक में खेले जा रहे लक्ष्मण सिंह स्मृति स्कूली क्रिकेट के लीग मैच में बुधवार को चेंजर्स ने फाइटर्स को 59 रनों से हराया। जबकि दूसरे मैच में वॉरियर्स ने सुपरकिंग्स को 1 रन से हरा दिया। पहले मैच में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरे चेंजर्स के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 169 रन बनाया। जवाब में 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाइटर्स की टीम 17.1 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। विजेता टीम के शौर्य समीर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वारियर्स की टीम ने सभी विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। बाद में 180 रन पीछा करने उतरी सुपरकिंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 178 रन ही बना सकी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *