इतवारी–शालीमार साप्ताहिक समर स्पेशल के टाइमिंग में बदलाव:2 अप्रैल से हर शाम इतवारी से चलेगी, दुर्ग रात 9 बजकर 40 मिनट को पहुंचेगी

इतवारी–शालीमार साप्ताहिक समर स्पेशल के टाइमिंग में बदलाव:2 अप्रैल से हर शाम इतवारी से चलेगी, दुर्ग रात 9 बजकर 40 मिनट को पहुंचेगी

गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इतवारी–शालीमार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की समय-सारणी (टाइमिंग) में बदलाव किया है। रेलवे का कहना है कि इससे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को यात्रा में ज्यादा सुविधा मिलेगी। रेलवे के मुताबिक, 08865 (इतवारी से शालीमार) 2 अप्रैल से 25 जून 2026 तक (हर गुरुवार) इतवारी से शाम 5:10 बजे चलेगी। वहीं शालीमार अगले दिन दोपहर 2:00 बजे पहुंचेगी। इसी तरह 08866 (शालीमार से इतवारी) 3 अप्रैल से 26 जून 2026 तक (हर शुक्रवार) शालीमार से शाम 6:00 बजे चलेगी और इतवारी अगले दिन दोपहर 3:35 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन गोंदिया, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर इन स्टेशनों पर रूकेगी। छत्तीसगढ़ के स्टेशनों से गुजरने का टाइम दुर्ग: रात 9:40 बजे
रायपुर: रात 10:25 बजे
बिलासपुर: रात 12:35 बजे वापसी में बिलासपुर: सुबह 7:25 बजे
रायपुर: सुबह 9:20 बजे
दुर्ग: सुबह 11:10 बजे पहुंचेगी। कुल 21 कोच होंगे इस ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे। जिनमें 4 जनरल, 10 स्लीपर, 3 एसी थ्री-टियर, 1 एसी टू-टियर, 1 पैंट्री कार होगा। ट्रेन की पूरी जानकारी, सीट और समय देखने के लिए NTES ऐप या रेलवे की वेबसाइट देखें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *