यूपीएससी में चंदौसी के देव डूडेजा को 152वीं रैंक मिली:दूसरी बार परीक्षा दी, पिछली बार 351 रैंक आई, पिता की कैंटीन संचालक, मां शिक्षिका हैं

यूपीएससी में चंदौसी के देव डूडेजा को 152वीं रैंक मिली:दूसरी बार परीक्षा दी, पिछली बार 351 रैंक आई, पिता की कैंटीन संचालक, मां शिक्षिका हैं

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। इसमें चंदौसी निवासी देव डूडेजा ने 152वीं रैंक हासिल की है। संभल जनपद के चंदौसी स्थित गणेश कॉलोनी के निवासी देव डूडेजा ने यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में प्राप्त की। इससे पहले, उन्होंने 351वीं रैंक हासिल की थी, जिसके बाद उन्होंने पुनः परीक्षा दी और इस बार बेहतर प्रदर्शन करते हुए 152वीं रैंक प्राप्त की। देव की प्रारंभिक शिक्षा चंदौसी के आरआरके स्कूल से हुई, जहां से उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया था। देव के पिता इंद्रमोहन डूडेजा चंदौसी के एसएम डिग्री कॉलेज के सामने कई वर्षों से चाय की कैंटीन चलाते हैं। उनकी माता चंद्रप्रभा एक शिक्षिका हैं। देव ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के समर्थन को दिया। परिणाम घोषित होने के बाद देव के परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *