चंदन मिश्रा हत्याकांड;फिल्मी स्टाइल में कोर्ट परिसर में दिखा बादशाह:चला देब गोली त केहू ना बोली गाने पर रील बनवाई; यूजर्स बोले-जिले का बाहुबली है

चंदन मिश्रा हत्याकांड;फिल्मी स्टाइल में कोर्ट परिसर में दिखा बादशाह:चला देब गोली त केहू ना बोली गाने पर रील बनवाई; यूजर्स बोले-जिले का बाहुबली है

पटना के चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपी तौसिफ उर्फ बादशाह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसे ‘बिहार का बाहुबली’ बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर तौसिफ के नाम से बनाई गई ID से लगातार 6–7 पोस्ट किए गए हैं। इनमें से तीन पोस्ट पटना सिविल कोर्ट परिसर के बताए जा रहे हैं, जहां वह हाथ में हथकड़ी लगाए कोर्ट परिसर में ‘हई जिले का बाहुबली… चला देब गोली त केहू ना बोली’ गाने पर रील शूट कराते नजर आ रहा है। बता दें 17 जुलाई 2025 की सुबह पारस अस्पताल में घुसकर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात में शूटर्स की टीम को लीड तौसिफ ही कर रहा था। फिलहाल वह बेऊर जेल में बंद है। पहले बादशाह के नए वीडियो की कुछ तस्वीरें देखिए अब जानिए तौसिफ ऊर्फ बादशाह कौन है पटना के पारस अस्पताल में घुसकर गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या करने वाला शूटर तौसिफ के नाम से सोशल मीडिया पर कई अकाउंट चल रहे हैं, जिन पर उसकी रील्स वायरल हो रही हैं। फुलवारी शरीफ निवासी तौसिफ की मां एक शिक्षिका हैं। उसने पटना के प्रतिष्ठित सेंट कैरेन हाई स्कूल से पढ़ाई की है। हालांकि, बताया जाता है कि पैसा और पावर की चाह में उसने अपराध की दुनिया का रास्ता चुना। खुद को ‘बादशाह’ बनाने की ख्वाहिश में वह अपने नाम के साथ तौसिफ बादशाह लिखता है। राजनेता, बिल्डर और बादशाह बनने के इरादे से बना सुपारी किलर तौसिफ का पूरा नाम तौसिफ रजा है। उसके पिता पटना जंक्शन के पास हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं, जबकि मां एक स्कूल शिक्षिका हैं। परिवार चाहता था कि तौसिफ पढ़-लिखकर अच्छा और नेक इंसान बने। इसी मकसद से उसका दाखिला पटना के फेमस सेंट कैरेंस हाई स्कूल में कराया गया। बताया जाता है कि स्कूल के दिनों से ही वह चकाचौंध की दुनिया से प्रभावित हो गया था। कम समय में करोड़पति बनने की चाहत में वह अपराध की राह पर चल पड़ा और बिल्डर से जुड़े विवादों में सुपारी किलर के रूप में सक्रिय हो गया। सूत्रों के मुताबिक, उसने एक राजनीतिक दल के संपर्क में भी आकर कुछ नेताओं से मुलाकात की और शहर में अपने बैनर-पोस्टर तक लगवाए, ताकि प्रभाव और पहचान बनाई जा सके। अब जानिए गैंगस्टर चंदन मिश्रा के बारे में गैंगस्टर चंदन मिश्रा कौन था, हत्या करने वाले शेरू गैंग के ऐलान कर के मर्डर करता था चंदन मिश्रा चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था। वो बड़ा गैंगस्टर था। पुलिस के अनुसार उसके ऊपर 10 से ज्यादा हत्या के आरोप हैं। लूट और अपहरण कर फिरौती, धमकाकर उगाही करना उसका क्राइम पैटर्न था। वो कई शहरों में ऐलान कर मर्डर कर चुका था। बक्सर के ही प्रसिद्ध चूना व्यवसायी को उसने दिनदहाड़े ऐलान कर के मारा था। रंगदारी ना देने पर ऐलान किया था ‘कल मारेंगे’। उसके बाद व्यवसायी की हत्या कर दी गई थी। इस मर्डर में उसका दोस्त शेरू भी शामिल था। बाद में कुछ पैसों और अन्य मामलों को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों अलग-अलग हो गए थे। बाद उसके बाद व्यवसायी की हत्या कर दी गई थी। इस मर्डर में उसका दोस्त शेरू भी शामिल था। बाद में कुछ पैसों और अन्य मामलों को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों अलग-अलग हो गए थे। बाद में शेरू ने अपना गैंग बना लिया था। आरा तनिष्क लूट कांड में शेरू गैंग का नाम आया था। बादशाह और उसके साथियों ने अस्पताल में घुसकर चंदन मिश्रा का मर्डर किया और भाग निकले। गैंगस्टर चंदन मिश्रा मर्डर को 3 तस्वीरों से समझिए
मर्डर के बाद क्लीन शेव कराया 17 जुलाई काे पारस हॉस्पिटल में तौसिफ, शूटर्स को लीड कर रहा था। तौसिफ दूसरे फ्लोर पर चंदन मिश्रा के रूम में गया तो वो सबसे आगे था। उस वक्त उसके बाल-दाढ़ी बढ़े हुए थे। हत्या करने के बाद जब वह पटना से गया, रांची होते हुए कोलकाता भागा। घटना के बाद तौसिफ जब कोलकाता पहुंचा तो उसकी निगाह बिहार की खबरों पर थी। घटना की अपडेट ले रहा था। इसी बीच उसे अपना फुटेज दिखा। इसके फौरन बाद वो पास के सैलून में गया और पुलिस से बचने के लिए अपना क्लीन शेव कराकर अपना हुलिया बदलने की कोशिश की। ताकि अगर पटना पुलिस फोटो कोलकाता पुलिस काे भेजती है ताे पहचान में न आ सके। जानकारी के अनुसार, तौसिफ पटना का डॉन बनना चाहता था।
बिना एडवांस तौसिफ ने किया मर्डर बताया जाता है कि गैंगस्टर चंदन मिश्रा के मर्डर के लिए तौसिफ को कोई एडवांस पेमेंट नहीं हुई थी। तौसिफ ने बिना पैसे के ही चंदन मिश्रा का मर्डर कर दिया। हालांकि, ये बताया जा रहा है कि 5 लाख की पेमेंट मास्टरमाइंड को दी गई थी। निशु के घर मर्डर की प्लानिंग, कोलकाता में पहले से होटल बुक था पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि तौसिफ के मौसेरे भाई निशु के घर पर ही चंदन की हत्या की साजिश रची गई थी। तौसिफ 17 जुलाई की सुबह चंदन की हत्या के बाद निशु के समनपुरा स्थित घर पर गया। वहां से निशु की कार से ही तौसिफ, निशु, उसकी गर्लफ्रेंड, हर्ष और भीम गया, बरही, रांची होते कोलकाता भाग गए। वारदात को अंजाम देने से पहले 16 जुलाई काे इन लोगों ने कोलकाता के एक होटल में रूम बुक कराया था। निशु और तौसिफ मैसेरे भाई बताए जाते हैं। निशु खान पटना के समनपुर का रहने वाला है। समनपुरा वही इलाका है, जहां पारस अस्पताल है। शूटर्स समनपुरा से ही आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद समनपुरा से होते हुए ही निकले थे। पटना के चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपी तौसिफ उर्फ बादशाह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसे ‘बिहार का बाहुबली’ बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर तौसिफ के नाम से बनाई गई ID से लगातार 6–7 पोस्ट किए गए हैं। इनमें से तीन पोस्ट पटना सिविल कोर्ट परिसर के बताए जा रहे हैं, जहां वह हाथ में हथकड़ी लगाए कोर्ट परिसर में ‘हई जिले का बाहुबली… चला देब गोली त केहू ना बोली’ गाने पर रील शूट कराते नजर आ रहा है। बता दें 17 जुलाई 2025 की सुबह पारस अस्पताल में घुसकर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात में शूटर्स की टीम को लीड तौसिफ ही कर रहा था। फिलहाल वह बेऊर जेल में बंद है। पहले बादशाह के नए वीडियो की कुछ तस्वीरें देखिए अब जानिए तौसिफ ऊर्फ बादशाह कौन है पटना के पारस अस्पताल में घुसकर गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या करने वाला शूटर तौसिफ के नाम से सोशल मीडिया पर कई अकाउंट चल रहे हैं, जिन पर उसकी रील्स वायरल हो रही हैं। फुलवारी शरीफ निवासी तौसिफ की मां एक शिक्षिका हैं। उसने पटना के प्रतिष्ठित सेंट कैरेन हाई स्कूल से पढ़ाई की है। हालांकि, बताया जाता है कि पैसा और पावर की चाह में उसने अपराध की दुनिया का रास्ता चुना। खुद को ‘बादशाह’ बनाने की ख्वाहिश में वह अपने नाम के साथ तौसिफ बादशाह लिखता है। राजनेता, बिल्डर और बादशाह बनने के इरादे से बना सुपारी किलर तौसिफ का पूरा नाम तौसिफ रजा है। उसके पिता पटना जंक्शन के पास हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं, जबकि मां एक स्कूल शिक्षिका हैं। परिवार चाहता था कि तौसिफ पढ़-लिखकर अच्छा और नेक इंसान बने। इसी मकसद से उसका दाखिला पटना के फेमस सेंट कैरेंस हाई स्कूल में कराया गया। बताया जाता है कि स्कूल के दिनों से ही वह चकाचौंध की दुनिया से प्रभावित हो गया था। कम समय में करोड़पति बनने की चाहत में वह अपराध की राह पर चल पड़ा और बिल्डर से जुड़े विवादों में सुपारी किलर के रूप में सक्रिय हो गया। सूत्रों के मुताबिक, उसने एक राजनीतिक दल के संपर्क में भी आकर कुछ नेताओं से मुलाकात की और शहर में अपने बैनर-पोस्टर तक लगवाए, ताकि प्रभाव और पहचान बनाई जा सके। अब जानिए गैंगस्टर चंदन मिश्रा के बारे में गैंगस्टर चंदन मिश्रा कौन था, हत्या करने वाले शेरू गैंग के ऐलान कर के मर्डर करता था चंदन मिश्रा चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था। वो बड़ा गैंगस्टर था। पुलिस के अनुसार उसके ऊपर 10 से ज्यादा हत्या के आरोप हैं। लूट और अपहरण कर फिरौती, धमकाकर उगाही करना उसका क्राइम पैटर्न था। वो कई शहरों में ऐलान कर मर्डर कर चुका था। बक्सर के ही प्रसिद्ध चूना व्यवसायी को उसने दिनदहाड़े ऐलान कर के मारा था। रंगदारी ना देने पर ऐलान किया था ‘कल मारेंगे’। उसके बाद व्यवसायी की हत्या कर दी गई थी। इस मर्डर में उसका दोस्त शेरू भी शामिल था। बाद में कुछ पैसों और अन्य मामलों को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों अलग-अलग हो गए थे। बाद उसके बाद व्यवसायी की हत्या कर दी गई थी। इस मर्डर में उसका दोस्त शेरू भी शामिल था। बाद में कुछ पैसों और अन्य मामलों को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों अलग-अलग हो गए थे। बाद में शेरू ने अपना गैंग बना लिया था। आरा तनिष्क लूट कांड में शेरू गैंग का नाम आया था। बादशाह और उसके साथियों ने अस्पताल में घुसकर चंदन मिश्रा का मर्डर किया और भाग निकले। गैंगस्टर चंदन मिश्रा मर्डर को 3 तस्वीरों से समझिए
मर्डर के बाद क्लीन शेव कराया 17 जुलाई काे पारस हॉस्पिटल में तौसिफ, शूटर्स को लीड कर रहा था। तौसिफ दूसरे फ्लोर पर चंदन मिश्रा के रूम में गया तो वो सबसे आगे था। उस वक्त उसके बाल-दाढ़ी बढ़े हुए थे। हत्या करने के बाद जब वह पटना से गया, रांची होते हुए कोलकाता भागा। घटना के बाद तौसिफ जब कोलकाता पहुंचा तो उसकी निगाह बिहार की खबरों पर थी। घटना की अपडेट ले रहा था। इसी बीच उसे अपना फुटेज दिखा। इसके फौरन बाद वो पास के सैलून में गया और पुलिस से बचने के लिए अपना क्लीन शेव कराकर अपना हुलिया बदलने की कोशिश की। ताकि अगर पटना पुलिस फोटो कोलकाता पुलिस काे भेजती है ताे पहचान में न आ सके। जानकारी के अनुसार, तौसिफ पटना का डॉन बनना चाहता था।
बिना एडवांस तौसिफ ने किया मर्डर बताया जाता है कि गैंगस्टर चंदन मिश्रा के मर्डर के लिए तौसिफ को कोई एडवांस पेमेंट नहीं हुई थी। तौसिफ ने बिना पैसे के ही चंदन मिश्रा का मर्डर कर दिया। हालांकि, ये बताया जा रहा है कि 5 लाख की पेमेंट मास्टरमाइंड को दी गई थी। निशु के घर मर्डर की प्लानिंग, कोलकाता में पहले से होटल बुक था पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि तौसिफ के मौसेरे भाई निशु के घर पर ही चंदन की हत्या की साजिश रची गई थी। तौसिफ 17 जुलाई की सुबह चंदन की हत्या के बाद निशु के समनपुरा स्थित घर पर गया। वहां से निशु की कार से ही तौसिफ, निशु, उसकी गर्लफ्रेंड, हर्ष और भीम गया, बरही, रांची होते कोलकाता भाग गए। वारदात को अंजाम देने से पहले 16 जुलाई काे इन लोगों ने कोलकाता के एक होटल में रूम बुक कराया था। निशु और तौसिफ मैसेरे भाई बताए जाते हैं। निशु खान पटना के समनपुर का रहने वाला है। समनपुरा वही इलाका है, जहां पारस अस्पताल है। शूटर्स समनपुरा से ही आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद समनपुरा से होते हुए ही निकले थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *