चंपारण के सुमन ने कुश्ती में जीते कई पदक:राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बिहार का नाम किया रोशन

चंपारण के सुमन ने कुश्ती में जीते कई पदक:राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बिहार का नाम किया रोशन

पश्चिम चंपारण के बगहा निवासी पहलवान सुमन कुमार यादव को सोमवार को सम्मानित किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में कई पदक जीतकर बिहार और जिले का नाम रोशन किया है। प्रभारी जिलाधिकारी काजले वैभव नितिन ने समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उन्हें मेडल, शॉल और पाग देकर सम्मानित किया। सुमन कुमार यादव, भूषण यादव के पुत्र हैं। उन्होंने कुश्ती के गुर अपने दादा से सीखे। जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने सुमन को शांत स्वभाव, मृदुभाषी और अनुशासन प्रिय बताया। 2018 में शुरू हुई थी खेल यात्रा सुमन की खेल यात्रा 2018 में शुरू हुई, जब उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की अंडर-14 आयु वर्ग (48 किलोग्राम भार वर्ग) प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्ष 2022 में रांची में हुई राष्ट्रीय सब जूनियर चैंपियनशिप में अंडर-17 आयु वर्ग (55 किलोग्राम भार वर्ग) में उन्होंने रजत पदक हासिल कर बिहार को गौरवान्वित किया। इसके अतिरिक्त, 2023 में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की अंडर-19 आयु वर्ग (57 किलोग्राम भार वर्ग) प्रतियोगिता में भी उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया। 61 किलोग्राम भार वर्ग में भी शीर्ष पांच में रहीं सीनियर वर्ग में भी सुमन ने अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने 2025 में उत्तराखंड में हुए 38वें नेशनल गेम्स (57 किलोग्राम भार वर्ग) और गुजरात में हुई सीनियर नेशनल चैंपियनशिप (57 किलोग्राम भार वर्ग) में शीर्ष पांच में स्थान बनाया। 2026 में गाजियाबाद में आयोजित सीनियर नेशनल चैंपियनशिप (61 किलोग्राम भार वर्ग) में भी वह शीर्ष पांच में रहे, जिससे खेल जगत में उनका दबदबा कायम रहा। खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष जिला स्तरीय, प्रमंडल स्तरीय, राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए खेल एक सशक्त माध्यम है, और सुमन जैसे खिलाड़ी राज्य की सफलता की कहानी गढ़ रहे हैं। पश्चिम चंपारण के बगहा निवासी पहलवान सुमन कुमार यादव को सोमवार को सम्मानित किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में कई पदक जीतकर बिहार और जिले का नाम रोशन किया है। प्रभारी जिलाधिकारी काजले वैभव नितिन ने समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उन्हें मेडल, शॉल और पाग देकर सम्मानित किया। सुमन कुमार यादव, भूषण यादव के पुत्र हैं। उन्होंने कुश्ती के गुर अपने दादा से सीखे। जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने सुमन को शांत स्वभाव, मृदुभाषी और अनुशासन प्रिय बताया। 2018 में शुरू हुई थी खेल यात्रा सुमन की खेल यात्रा 2018 में शुरू हुई, जब उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की अंडर-14 आयु वर्ग (48 किलोग्राम भार वर्ग) प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्ष 2022 में रांची में हुई राष्ट्रीय सब जूनियर चैंपियनशिप में अंडर-17 आयु वर्ग (55 किलोग्राम भार वर्ग) में उन्होंने रजत पदक हासिल कर बिहार को गौरवान्वित किया। इसके अतिरिक्त, 2023 में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की अंडर-19 आयु वर्ग (57 किलोग्राम भार वर्ग) प्रतियोगिता में भी उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया। 61 किलोग्राम भार वर्ग में भी शीर्ष पांच में रहीं सीनियर वर्ग में भी सुमन ने अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने 2025 में उत्तराखंड में हुए 38वें नेशनल गेम्स (57 किलोग्राम भार वर्ग) और गुजरात में हुई सीनियर नेशनल चैंपियनशिप (57 किलोग्राम भार वर्ग) में शीर्ष पांच में स्थान बनाया। 2026 में गाजियाबाद में आयोजित सीनियर नेशनल चैंपियनशिप (61 किलोग्राम भार वर्ग) में भी वह शीर्ष पांच में रहे, जिससे खेल जगत में उनका दबदबा कायम रहा। खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष जिला स्तरीय, प्रमंडल स्तरीय, राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए खेल एक सशक्त माध्यम है, और सुमन जैसे खिलाड़ी राज्य की सफलता की कहानी गढ़ रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *