डीडवाना में 130 गाड़ियों के काटे चालान:यातायात नियमों की अनदेखी करने पर कार्रवाई, विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया

डीडवाना में 130 गाड़ियों के काटे चालान:यातायात नियमों की अनदेखी करने पर कार्रवाई, विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया

डीडवाना में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एसपी ऋचा तोमर के निर्देश पर जिलेभर में विशेष सघन नाकाबंदी अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 130 वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस ने विभिन्न श्रेणियों में कार्रवाई की। इसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले 5, काली फिल्म लगे 25, बिना हेलमेट 14, बिना सीट बेल्ट 16 और बिना नंबर प्लेट के 38 वाहन चालकों के चालान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, अन्य नियम उल्लंघनों के लिए 31 चालान बनाए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभियानों का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *