उज्जैन में कोचिंग संचालक से मारपीट पर चक्का जाम:पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग, FIR में आरोपियों के नाम बढ़ाने पर प्रदर्शन

उज्जैन में कोचिंग संचालक से मारपीट पर चक्का जाम:पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग, FIR में आरोपियों के नाम बढ़ाने पर प्रदर्शन

उज्जैन के केशव नगर में हफ्ता मांगने के विवाद और पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं से मारपीट के आरोपों के विरोध में बुधवार को कोचिंग क्लास एसोसिएशन, भारत विकास परिषद और क्षेत्र के रहवासियों ने पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव कर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारी एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में एसपी प्रदीप शर्मा के कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। कोचिंग संचालक से हफ्ता मांगने का आरोप केशव नगर निवासी अजय जागरी कोचिंग क्लास संचालित करते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे क्षेत्र के इमरान और आरिफ ने उनसे कथित रूप से हफ्ता मांगा। मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज की। इसके बाद उनके परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और अजय के घर के बाहर लाठी-डंडों से हमला किया। विरोध करने पहुंचे कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप लगा घटना का विरोध करने पहुंचे हिंदूवादी संगठन के पार्थ जैन सहित करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मंगलवार रात को भी पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। रात में सुनवाई नहीं होने पर बुधवार सुबह बड़ी संख्या में लोग कंट्रोल रूम पहुंचे और प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों और अन्य आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कोचिंग संस्थान संचालक पंकज चांदोरकर ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों ने युवकों से मारपीट की है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। कोचिंग संचालक के साथ मारपीट करने वाले अन्य छह आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही आरोपियों के अवैध निर्माण हटाने और अवैध रूप से रह रहे लोगों के बिजली-पानी कनेक्शन काटने की मांग करते हुए एसपी को ज्ञापन सौंपा गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ज्ञापन में बताए गए छह अन्य लोगों के नाम भी फुटेज के आधार पर एफआईआर में जोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के आरोपों की भी जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *