झाबुआ के बावन जिनालय में चैत्री पूर्णिमा महोत्सव:समाजजनों ने पुण्डरीक स्वामी का मोक्ष दिवस मनाया; साध्वी ने बताया त्याग का महत्व

झाबुआ के बावन जिनालय में चैत्री पूर्णिमा महोत्सव:समाजजनों ने पुण्डरीक स्वामी का मोक्ष दिवस मनाया; साध्वी ने बताया त्याग का महत्व

झाबुआ के श्री ऋषभदेव बावन जिनालय में गुरुवार को चैत्री पूर्णिमा का महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। समाजजनों ने बताया कि इसी तिथि को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के प्रथम गणधर श्री पुण्डरीक स्वामी ने पांच करोड़ मुनियों के साथ श्री शत्रुंजय महातीर्थ (पालिताणा) से मोक्ष प्राप्त किया था। इस अवसर पर साध्वी श्री योगनिधी श्री जी म.सा. आदि ठाणा-3 की निश्रा में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। ब्रह्म मुहूर्त में भगवान का भव्य शक्रस्तव अभिषेक उत्सव की शुरुआत सुबह काल जिनालय में भगवान आदिनाथ के भव्य शक्रस्तव अभिषेक के साथ हुई। बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने केसर पूजन और स्नात्र पूजन की विधियों में भाग लिया। सुबह 8:30 बजे प्रभु की आरती उतारी गई, जिसमें श्रीसंघ के सदस्यों ने सामूहिक रूप से भक्ति गीतों के साथ आराधना की। सिद्धाचल महातीर्थ की भाव यात्रा और विशिष्ट पूजन आयोजन का मुख्य आकर्षण सुबह 9:15 बजे प्रारंभ हुई श्री सिद्धाचल महातीर्थ की ‘भाव यात्रा’ रही। इसमें श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के माध्यम से शत्रुंजय तीर्थ की वंदना का आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया। इसके बाद दोपहर 1 बजे से श्री सिद्धाचलजी की ‘नव्वाणु’ (99) प्रकार की विशिष्ट पूजन का आयोजन किया गया। साध्वी ने बताया चैत्री पूर्णिमा और त्याग का महत्व धर्मसभा को संबोधित करते हुए साध्वी योगनिधी श्री जी म.सा. ने पुण्डरीक स्वामी के जीवन, उनके त्याग और देव वंदन की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि किस प्रकार आत्म-कल्याण के मार्ग पर चलकर मोक्ष की प्राप्ति संभव है। इस दौरान नौ दिवसीय ‘नवपद ओलीजी’ की आराधना करने वाले लाभार्थियों का श्रीसंघ द्वारा विशेष बहुमान और सम्मान किया गया। सेवाभावी परिवारों का सम्मान किया महोत्सव के दौरान संघवी परिवार द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना की गई। दोपहर 11 बजे प्रभावना (भाता वितरण) का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसका लाभ मेहता परिवार ने लिया। पूरे दिन जिनालय परिसर मंत्रोच्चार और भक्तिमय भजनों से गुंजायमान रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक बना रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *