चैत्र नवरात्रि शुरू, माता टेकरी पर उमड़ी भक्तों की भीड़:कलेक्टर ने की पूजा; डॉक्टर, एंबुलेंस, व्हीलचेयर, स्ट्रेचर और दमकल 24 घंटे उपलब्ध

चैत्र नवरात्रि शुरू, माता टेकरी पर उमड़ी भक्तों की भीड़:कलेक्टर ने की पूजा; डॉक्टर, एंबुलेंस, व्हीलचेयर, स्ट्रेचर और दमकल 24 घंटे उपलब्ध

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही प्रसिद्ध माता टेकरी पर भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। पहले दिन सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता चामुंडा और माता तुलजा भवानी के दर्शन के लिए पहुंचे। नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सुबह की आरती में भी काफी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। दोनों माताओं का विशेष श्रृंगार किया गया है और मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। प्रशासनिक स्तर पर माता टेकरी पर श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। गर्मी को देखते हुए पूरे परिक्रमा मार्ग पर पानी की व्यवस्था की गई है, साथ ही श्रद्धालुओं के लिए कारपेट बिछाए गए हैं और जगह-जगह छाया के लिए टेंट लगाए गए हैं। बड़ी माता मंदिर के पुजारी मुकेश नाथ ने बताया कि नवरात्रि के दौरान लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। इस वर्ष भी लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें सीढ़ीद्वार और रपट मार्ग पर विशेष जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। डॉक्टर, एंबुलेंस, व्हीलचेयर मौजूद
टेकरी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात की गई है। डॉक्टर, एंबुलेंस, व्हीलचेयर, स्ट्रेचर और दमकल 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने अपने परिवार के साथ चैत्र नवरात्रि के पहले दिन माताजी की टेकरी पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा से जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को माताजी की टेकरी पर व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। देखिए तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *