डूमर में चैती दुर्गा पूजा का समापन कलश और प्रतिमा विसर्जन हुआ

डूमर में चैती दुर्गा पूजा का समापन कलश और प्रतिमा विसर्जन हुआ

भास्कर न्यूज | समेली सार्वजनिक चैती दुर्गा मंदिर, डूमर में आयोजित चैती दुर्गा पूजा का समापन श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हो गया। पूजा के दौरान निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा में 501 कन्याओं की सहभागिता ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया था, वहीं अब विधि-विधान के साथ माता रानी की प्रतिमा एवं कलश का विसर्जन भी शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया। पूरे आयोजन के दौरान पोठिया पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। थानाध्यक्ष नवीन कुमार एवं पुलिस बल लगातार मुस्तैद रहे। पूजा के अवसर पर लगे मेले और कुश्ती प्रतियोगिता ने भी लोगों को खूब आकर्षित किया। विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने भजन, लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को और भी जीवंत बना दिया।मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार रंजन उर्फ कृष्ण कुमार राय , मुखिया मनीष ठाकुर, पूर्व प्रमुख प्रकाश मंडल, पूर्व मुखिया विनोद चौधरी, सरपंच रमजान अली सहित सभी सदस्यों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भास्कर न्यूज | समेली सार्वजनिक चैती दुर्गा मंदिर, डूमर में आयोजित चैती दुर्गा पूजा का समापन श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हो गया। पूजा के दौरान निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा में 501 कन्याओं की सहभागिता ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया था, वहीं अब विधि-विधान के साथ माता रानी की प्रतिमा एवं कलश का विसर्जन भी शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया। पूरे आयोजन के दौरान पोठिया पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। थानाध्यक्ष नवीन कुमार एवं पुलिस बल लगातार मुस्तैद रहे। पूजा के अवसर पर लगे मेले और कुश्ती प्रतियोगिता ने भी लोगों को खूब आकर्षित किया। विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने भजन, लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को और भी जीवंत बना दिया।मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार रंजन उर्फ कृष्ण कुमार राय , मुखिया मनीष ठाकुर, पूर्व प्रमुख प्रकाश मंडल, पूर्व मुखिया विनोद चौधरी, सरपंच रमजान अली सहित सभी सदस्यों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *