गुमला|स्थानीय देवी मंदिर परिसर में श्री चैती दुर्गा पूजा समिति की कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष संजीव उर्वशी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में चैत्र नवरात्रि के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन की समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संजीव उर्वशी ने गुमला के समस्त क्षेत्रवासियों, समिति के सदस्यों और मीडिया कर्मियों को चैत्र नवरात्रि व चैती दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी के सक्रिय सहयोग और आपसी सामंजस्य के कारण ही यह महापर्व इतनी भव्यता, सफलता और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका। समिति के अध्यक्ष संजीव उर्वशी ने कहा कि चैत्र नवरात्रि का यह त्योहार सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र है। मां दुर्गा के नौ स्वरूप हम सभी को नकारात्मकता से बचाएं और सफलता की ओर हमारा मार्गदर्शन करें। इस अवसर पर आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित सदस्य उपस्थित थे। सचिव सरजू प्रसाद साहू, प्रेम सागर जायसवाल, अरुण केसरी। मौजूद थे। गुमला|स्थानीय देवी मंदिर परिसर में श्री चैती दुर्गा पूजा समिति की कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष संजीव उर्वशी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में चैत्र नवरात्रि के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन की समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संजीव उर्वशी ने गुमला के समस्त क्षेत्रवासियों, समिति के सदस्यों और मीडिया कर्मियों को चैत्र नवरात्रि व चैती दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी के सक्रिय सहयोग और आपसी सामंजस्य के कारण ही यह महापर्व इतनी भव्यता, सफलता और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका। समिति के अध्यक्ष संजीव उर्वशी ने कहा कि चैत्र नवरात्रि का यह त्योहार सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र है। मां दुर्गा के नौ स्वरूप हम सभी को नकारात्मकता से बचाएं और सफलता की ओर हमारा मार्गदर्शन करें। इस अवसर पर आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित सदस्य उपस्थित थे। सचिव सरजू प्रसाद साहू, प्रेम सागर जायसवाल, अरुण केसरी। मौजूद थे।


