जमुई में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग:गायत्री मंदिर के पास महिला से 2 भर सोना झपटा, घटना CCTV में कैद, बदमाश फरार

जमुई में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग:गायत्री मंदिर के पास महिला से 2 भर सोना झपटा, घटना CCTV में कैद, बदमाश फरार

जमुई में शहर के मसौढ़ी बस स्टैंड के पीछे स्थित गायत्री मंदिर के पास सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से दो भर का सोने का चेन झपट लिया और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पूरी घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़िता की पहचान हरनाहा गांव निवासी कंचन देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि कंचन देवी केवाईसी कराने के सिलसिले में शहर आई थीं। वह गायत्री मंदिर के पास खड़ी होकर अपनी बेटी का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक अचानक पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश तेज रफ्तार से सिकंदरा रोड की ओर भाग निकले। कंचन देवी की बेटी श्वेता ने बताया कि घटना के समय वह अपनी मां के साथ ही थीं। उन्होंने बताया कि एक युवक ने काला शर्ट पहन रखा था और उसके बाल घुंघराले थे। कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया
बाइक की रफ्तार काफी तेज होने के कारण दूसरे युवक का चेहरा स्पष्ट रूप से नहीं देख पाए। श्वेता ने बताया कि उन्होंने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे उन्हें पकड़ नहीं सके। पीड़ित महिला कंचन देवी ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जमुई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह पूरी घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। जमुई में शहर के मसौढ़ी बस स्टैंड के पीछे स्थित गायत्री मंदिर के पास सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से दो भर का सोने का चेन झपट लिया और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पूरी घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़िता की पहचान हरनाहा गांव निवासी कंचन देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि कंचन देवी केवाईसी कराने के सिलसिले में शहर आई थीं। वह गायत्री मंदिर के पास खड़ी होकर अपनी बेटी का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक अचानक पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश तेज रफ्तार से सिकंदरा रोड की ओर भाग निकले। कंचन देवी की बेटी श्वेता ने बताया कि घटना के समय वह अपनी मां के साथ ही थीं। उन्होंने बताया कि एक युवक ने काला शर्ट पहन रखा था और उसके बाल घुंघराले थे। कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया
बाइक की रफ्तार काफी तेज होने के कारण दूसरे युवक का चेहरा स्पष्ट रूप से नहीं देख पाए। श्वेता ने बताया कि उन्होंने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे उन्हें पकड़ नहीं सके। पीड़ित महिला कंचन देवी ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जमुई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह पूरी घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *