अजमेर में 2 महिलाओं से चेन स्नेचिंग:एक की मंदिर दर्शन के दौरान तोड़ी दूसरी महिला की स्कूटी से तोड़कर भागे

अजमेर में 2 महिलाओं से चेन स्नेचिंग:एक की मंदिर दर्शन के दौरान तोड़ी दूसरी महिला की स्कूटी से तोड़कर भागे

अजमेर के शीतला माता मंदिर गई एक महिला श्रद्धालु के गले से किसी शातिर महिला ने डेढ़ तोला सोने की चेन तोड़ ली और चंपत हो गई। इसी तरह जीसीए चौराहे पर भी स्कूटी सवार एक महिला के गले से भी दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच करने में जुटी हुई है। केस-1 वारदात की शिकार शांति भवन, आनंद नगर, निवासी सरिता माथुर पत्नी राजेन्द्र प्रसाद माथुर हुई हैं। जिन्होंने गुरुवार को कोतवाली थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि वह सुभाष उद्यान के सामने स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में जल चढ़ाने के लिए गईं थीं। मंदिर से लौटते समय मंदिर परिसर में ही भीड़ में किसी अज्ञात महिला ने उन्हें धक्का देकर उनके गले से चेन तोड़ ली और चंपत हो गई। कुछ ही देर में उन्हें गले में चेन नहीं होने का एहसास हुआ तो उन्होंने चैक किया। चेन नहीं थी। जिस पर उन्होंने मंदिर में शोर मचा दिया। लेकिन चेन व उसमें डला हुआ छोटा लॉकेट भी उन्हें नहीं मिला। उन्होंने पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपित चेन स्नेचर को गिरफ्तार कर चेन दिलाने की मांग की है। केस-2 दूसरी वारदात सुबह 10 बजे से 10.15 बजे के मध्य जीसीए चौराहे पर हुई है। घटना के चश्मदीद दौराई निवासी मोहन ने बताया कि एक महिला स्कूटी पर जा रही थी। एक युवक एक्टिवा पर पीछे से आया और अचानक महिला के गले पर झपट्टा मार कर चेन तोड़कर वापस रामगंज की ओर वाहन को मोड़कर तेजी से चला गया। इस पर महिला घबरा गई। लोगों ने भी आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन भागने में सफल हो गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *