CGPSC New Rules 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आगामी परीक्षाओं के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा निरस्त की जा सकती है और उन्हें भविष्य की परीक्षाओं से भी प्रतिबंधित किया जा सकता है। परीक्षा में प्रवेश अस्थायी होगा, इसलिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
CGPSC New Rules 2026: परीक्षा कक्ष से बाहर जाने के नियम
परीक्षा शुरू होने के बाद सामान्यतः बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
केवल विशेष परिस्थिति में वीक्षक की निगरानी में बाहर जा सकते हैं।
परीक्षा शुरू होने के पहले आधे घंटे और अंतिम 15 मिनट में बाहर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
उत्तर पुस्तिका जमा किए बिना कक्ष छोड़ना दंडनीय है।
समय समाप्त होने के बाद कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।
CGPSC New Rules 2026: प्रतिबंधित वस्तुएं
परीक्षा कक्ष में निम्न चीजें पूरी तरह प्रतिबंधित हैं:
मोबाइल फोन
स्मार्ट वॉच या सामान्य घड़ी
ब्लूटूथ डिवाइस
कैलकुलेटर
डिजिटल ग्लासेस
कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
कोरा या लिखा हुआ कागज
किताबें
मोटे सोल या ऊँची हील वाले जूते
इनमें से कुछ भी मिलने पर इसे अनुचित साधन माना जाएगा।
दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए
जरूरत होने पर मेडिकल प्रमाण पत्र देने पर सह-लेखक (Writer) की सुविधा मिलेगी। इसके लिए परीक्षा से 5 दिन पहले कलेक्ट्रेट कार्यालय में संपर्क करना होगा।
अनुशासन संबंधी निर्देश
परीक्षा कक्ष में धूम्रपान या नशा पूरी तरह वर्जित है।
वीक्षक और केंद्राध्यक्ष के निर्देशों का पालन अनिवार्य है।
अशिष्ट व्यवहार या अव्यवस्था फैलाने पर परीक्षा से बाहर किया जा सकता है।
CGPSC New Rules 2026: कुल मिलाकर
CGPSC ने साफ कर दिया है कि परीक्षा कक्ष में अनुशासन बनाए रखना, अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना और किसी भी प्रकार का अशोभनीय व्यवहार न करना अनिवार्य है, अन्यथा परीक्षा से निष्कासन और अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।


