CG Weather: छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, अंधड और तेज बारिश की चेतावनी…

CG Weather: छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, अंधड और तेज बारिश की चेतावनी…

CG Weather: @पीलूराम साहू। प्रदेश में दो दिन बाद यानी 27 मार्च से फिर मौसम करवट ले सकता है। 30 से 40 किमी की स्पीड से हवा चलेगी। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मौसम बदलने से गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ने वाली है। बारिश व अंधड़ से रबी फसल खासकर सब्जी की फसल खराब हो सकती है।

राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 37 डिग्री रहा। यह सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। प्रदेश में राजनांदगांव 38 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं, अंबिकापुर में रात सबसे ठंडी रही। वहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा। पिछले दो दिनों से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी हल्की बढ़ी है।

इसकी कारण पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाना है। इसलिए ज्यादातर इलाकों में दोपहर का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक कम है। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार बुधवार को रायपुर में दोपहर व शाम को आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है।

किसानों की बढ़ी चिंता

जहां मौसम बदलने से आम लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ सकती है। तेज हवा, बारिश और आकाशीय बिजली से रबी फसल, खासकर सब्जियों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

कई इलाकों में ओलावृष्टि

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बीते दिनों बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से सड़कों से लेकर मैदानों तक बर्फ की सफेद चादर बिछ गई थी। रायपुर देर रात तेज तेज आंधी और बारिश भी हुई थी। इसके साथ धमतरी जिले में भी ओलावृष्टि से मौसम खुशनुमा हो गया।

अगले 5 दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, प्रदेश में फिलहाल कोई मजबूत सिस्टम सक्रिय नहीं है। इस वजह से अगले 5 दिनों तक तापमान में क्रमिक वृद्धि होगी। 5 दिनों के बाद तापमान में स्थिरता आने की संभावना है, लेकिन तब तक गर्मी का अहसास काफी बढ़ चुका होगा। आज मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और लू जैसी स्थिति फिलहाल नहीं बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *