CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ( सीजी व्यापम ) ने परिवहन आरक्षक और मंडी उपनिरीक्षक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। व्यापम की ओर से जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 250 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके साथ ही व्यापम ने साल 2026 की अन्य अहम परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर भी जारी कर दिया है। इन पदों के लिए आवेदन की तारीखें जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी कर दी जाएंगी।
CG Vyapam Exam Schedule 2026: पदों की डिटेल्स और सैलरी
मंडी उपनिरीक्षक: राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड में उपनिरीक्षक के 200 पदों पर भर्ती होगी। इनका वेतनमान पे-लेवल 6 (25,300 से 80,500 रुपये) निर्धारित किया गया है। इसकी परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।
परिवहन आरक्षक: परिवहन विभाग के अंतर्गत आरक्षक के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनका वेतनमान पे-लेवल 4 (19,500 से 62,000 रुपये) होगा। इसकी परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है।
CG Vyapam Vacancy Eligibility 2026: होगी 5000 शिक्षकों की भर्ती
प्रदेश के युवाओं के लिए एक और बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि, यह भर्ती भी व्यापम के माध्यम से ही कराई जाए। इसके लिए फरवरी 2026 तक विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया को समय रहते सही तरीके से पूरा किया जा सके।
CG Vyapam Exam Calendar 2026: एग्जाम कैलेंडर की जरूरी तारीखें
व्यापम ने साल भर होने वाली सभी अलग-अलग प्रवेश और भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल भी साझा किया है:
- फार्मासिस्ट ग्रेड-2: 12 अप्रैल, 2026
- परिवहन अधिकारी: 19 अप्रैल, 2026
- पीपीटीई (PPT26): 07 मई, 2026
- पीईटी (PET26): 14 मई, 2026
- पोस्ट बेसिक नर्सिंग (PBN26): 21 मई, 2026
- डीएलएड (D.El.Ed26): 4 जून, 2026
- बीएड (B.Ed26): 11 जून, 2026
- बीएससी नर्सिंग (BSCN26): 11 जून, 2026
- पीएटी / पीवीपीटी (PAT/PVPT26): 21 जून, 2026
- डेटा एंट्री ऑपरेटर (उच्च न्यायालय): 28 जून, 2026
- सहायक उप निरीक्षक (पुलिस): 12 जुलाई, 2026
- फायरमैन (नगर सेना): 19 जुलाई, 2026
- जल संसाधन अनुरेखक (सिविल): 02 अगस्त, 2026
- संचालनालय ओटी टेक्निशियन: 30 अगस्त, 2026
व्यापम द्वारा कैलेंडर जारी होने के बाद अब कैंडिडेट्स को तैयारी का रोडमैप तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिल गया है। भर्ती परीक्षाओं में प्रतियोगिता कड़ी रहने की उम्मीद है, इसलिए एक्सपर्ट्स की सलाह है कि, अभ्यर्थी आधिकारिक पाठ्यक्रम (Syllabus) के मुताबिक अपनी तैयारी शुरू कर दें। इसके साथ ही एप्लिकेशन प्रोसेस और अन्य जरूरी अपडेट के लिए नियमित रूप से व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in चेक करते रहें।


