CG Road Accident : दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों को मौत

CG Road Accident : दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों को मौत

बालोद जिले की सड़कों पर लगातार सड़क दुर्घटना हो रही है। शुक्रवार रात जिले में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। पहली घटना ग्राम तरौद पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात 9 बजे की है जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल चालक धीरज पटेल उम्र 22 साल को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसके अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना शुक्रवार रात 10 बजे करीब ग्राम गुजरा के पास की है जहां मोटर साइकिल चालक 20 वर्षीय भूपेंद्र कुमार निवासी ग्राम भैंसबोड़ को एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने टक्कर मार दी इस घटना में इस घटना में भूपेंद्र को गंभीर चोट लगने के कारण उनको मौत हो गई।

बीते 95 दिन में 57 दुर्घटनाओं 64 लोगों की मौत

जिले में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े देखें तो बीते 95 दिनों में कुल 57 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं जिनमें 64 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा मौत फरवरी माह में 27 लोगों की हुई है, जबकि अप्रैल में चार दिन में ही तीन लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई है। लगातार हो रहे सड़क दुर्घटना अब चिंता का कारण बना हुआ है।

घर का इकलौता चिराग बुझा, बेटे की मौत सुनकर मां बेहोश

ग्राम तरौद में धीरज पटेल की मौत की खबर सुनकर उनकी मां बेहोश हो गई, क्योंकि धीरज घर का इकलौता बेटा था और वह मिस्त्री का काम करता थ। रोज की तरह वह काम करके वापस अपने मोटरसाइकिल से घर आ रहा था, तभी गांव के पास ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके मोटरसाइकिल को ठोंकर मार दी। इस घटना में धीरज को गंभीर चोटें आई, जिसे जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया गया, जहां हायरसेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :

बालोद 2021 में हुआ नक्सल मुक्त, अब लाल पानी से चाहिए मुक्ति

दो साल पहले ही बहन की हुई थी मौत

जानकारी के मुताबिक, मृतक धीरत का परिवार सामान्य परिवार से है। दो साल पहले ही धीरज की बहन की मौत अचानक तबीयत खराब होने से हो गई थी। वहीं परिवार अब धीरज की मौत से टूट गया है। मृतक के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शनिवार को मृतक धीरज पटेल का अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें :

पिकनिक मनाने आए थे चार दोस्त, एक बाल-बाल बचा, तीसरा तैरकर बाहर आ गया

काम कर घर लौटते समय दुर्घटना के हुए शिकार

वहीं गुजरा के पास हुए सड़क दुर्घटना में भैंसबोड़ निवासी भूपेंद्र की मौत हुई। जानकारी के मुताबिक भूपेंद्र ड्राइवरी का काम करता था। वह अपने गांव भैंसबोड़ से गुजरा ट्रैक्टर चलाने आता था। शुक्रवार को काम खत्म होने के बाद वह अपने मोटरसाइकिल से भैंसबोड़ जा रहा था, तभी गुजरा से कुछ दूर आगे ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। इस घटना में भूपेंद्र के सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई।

जाने किसी माह कितनी हुई दुर्घटना

माह – सड़क दुर्घटना – मौत
जनवरी – 53 – 18
फऱवरी – 50 – 27
मार्च – 31 – 16
4 अप्रैल तक – 4 – 3

वाहन की तलाश जारी

बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने कहा कि सड़क दुर्घटना में हुए मौत के मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *