CG Rape Case: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, फिर…

CG Rape Case: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, फिर…

CG Rape Case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवती को शादी का झांसा देकर रेप करने और बाद में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना शहर के थाना इलाके की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के थाना इलाके में रहने वाली 24 साल की युवती की मुलाकात करीब तीन साल पहले कॉलेज में पढ़ाई के दौरान कोटरा रोड बैकुंठपुर मिर्चा गली में रहने वाले बादल राजपूत से हुई थी। दोस्ती के बाद आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया।

CG Rape Case: शादी का वादा कर बनाए संबंध

आरोप है कि 3 अक्टूबर 2022 को आरोपी महिला को अपने दोस्त के घर ले गया, जहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह शादी के वादे करता रहा और उसके साथ संबंध बनाता रहा। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने धोखे से उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। बाद में उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जब ​​भी महिला शादी की बात करती, तो आरोपी टालमटोल करता और विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करता।

शादी से किया इनकार, तब पहुंची थाने

CG Rape Case: बताया जा रहा है कि 12 जनवरी को आरोपी फिर से महिला को कोटरा रोड विकास नगर इलाके में ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी करने से साफ मना कर दिया। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर महिला ने आखिरकार महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *