CG News: नक्सलियों के डंप हथियार जब्त, आईईडी, बारूद और साहित्य सामग्री बरामद

CG News: नक्सलियों के डंप हथियार जब्त,   आईईडी, बारूद और साहित्य सामग्री बरामद

CG News: पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता मिली है। ग्राम बीनागुंडज्ञ क्षेत्र में द्वारा डंप किए गए हथियार और आईईडी सहित नक्सल सामग्री जब्त की गई है। यह कार्रवाई डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने की।

अभियान के संचालन में आईजी बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. एसपी कांकेर निखिल कुमार राखेचा, बीएसएफ डीआईजी कन्हारगांव ओमप्रकाश और 94वीं वाहिनी बीएसएफ के राघवेन्द्र सिंह का मार्गदर्शन चला गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सफलता न केवल सुरक्षा बलों की सतत मेहनत का परिणाम है, बल्कि इससे क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर भी महत्वपूर्ण असर पड़ेगा।

ये हथियार किए गए बरामदकांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में थाना छोटेबेठिया के पास नक्सलियों द्वारा डंप की गई सामग्री में बीजीएल लांचर-02, 12 बोर की दो राइफल, एक एयरगन, 3 डायरेक्शन आईईडी, एक टिफिन आईईडी, 30 बीजीएल बम, 12 बोर के कारतूस, बारुद, प्लास्टिक पैकेट 2 किलो, एक मल्टीमीटर, 12 पटाखा पैकेट, दो बिजली वायर बंडल और अन्य सामान बरामद किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *