CG News: गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान, दुर्ग-बिलासपुर में कमिश्नरी सिस्टम जल्द

CG News: गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान, दुर्ग-बिलासपुर में कमिश्नरी सिस्टम जल्द

CG News: राजधानी के बाद अब दुर्ग और बिलासपुर जिले में भी पुलिस कमिश्नरी सिस्टम जल्द लागू होगा। सोमवार को भिलाई में राष्ट्रीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में होने पहुंचे डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने यह बात कही। इसके लागू होने पर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था में कसावट आएगी।

जिससे अपराध नियंत्रण करने में मदद के साथ बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा। गृहमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का हर वो महानगर जहां कमिश्नरी प्रणाली की आवश्यकता है वहां भविष्य में जरूर लागू किया जाएगा। हालांकि गृहमंत्री ने कहा कि दोनों जिलों में कब से यह सिस्टम लागू होगा, यह नहीं बता सकता।

बता दें कि भिलाई में राष्ट्रीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है।छत्तीसगढ़ पुलिस को इसकी अगवानी मिली है। 14 वीं अखिल भारतीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 23 से 27 फरवरी तक चलेगी। इसमें देश के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश और पुलिस की 54 विंगों की 29 टीमें शामिल हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *