CG News: धमतरी जिले के ग्राम खोरपा में मधुमखियों ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। बुजुर्ग की पहचान रायपुर निवासी मोहन साहू के रूप में की गई है। उनकी उम्र 55 साल बताई जा रही। वह शादी कार्यक्रम में धमतरी जिले के ग्राम जुगदेही गए थे।
लौटते समय भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम कनामुक़ा ब्रिज किनारे यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि वह पीपल पेड़ पर बैठी मधुमखियों ने हमला कर दिया। गांव के कोटवार को भी मधुमखी ने काटा है। उनका उपचार चल रहा है।


