CG News: अबूझमाड़ क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है।
53वीं वाहिनी आईटीबीपी-डीआरजी की संयुक्त टीम ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान ग्राम भोटोर के समीप सघन जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक विशाल डंप बरामद किया।
सुरक्षाबलों की घेराबंदी एवं गहन तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री और एक प्रेशर कुकर आईईडी भी मिली, जिसे आईटीबीपी की बीडीएस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया।


