CG News: मरीजों को बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, सिम्स में होंगे कई नए विकास कार्य, लिए गए अहम फैसले

CG News: मरीजों को बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, सिम्स में होंगे कई नए विकास कार्य, लिए गए अहम फैसले

CG News: बिलासपुर जिले के सिम्स में स्वास्थ्य सेवाओं और शैक्षणिक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में ठोस पहल शुरू हो गई है। स्वशासी समिति की बैठक में लिए गए निर्णय मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के साथ-साथ मेडिकल शिक्षा के स्तर को भी नई ऊंचाई देंगे।

छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) की स्वशासी समिति की बैठक संभागायुक्त सुनील जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी और चिकित्सक उपस्थित रहे। इस दौरान सिम्स के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ अधोसंरचना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। ऑडिटोरियम में केंद्रीकृत वातानुकूलन प्रणाली की स्थापना, भवन मरम्मत और सिविल कार्य, जल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार तथा महाविद्यालय भवन के विस्तार जैसे प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

बैठक के बाद संभागायुक्त ने अस्पताल का निरीक्षण कर वार्ड, ओपीडी और अन्य इकाइयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, उपचार व्यवस्था और मरीजों को मिल रही सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीन डॉ. रमनेश मूर्ति, डिप्टी कमिश्नर डॉ. स्मृति तिवारी, अस्पताल अधीक्षक लखन सिंह और नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कश्यप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

CG News: खास फैसलों पर एक नजर

  • ऑडिटोरियम में केंद्रीकृत एसी सिस्टम की स्थापना
  • भवन मरम्मत और नए निर्माण कार्यों को मंजूरी
  • जल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार
  • मर्चरी में अतिरिक्त कक्ष निर्माण
  • स्टूडेंट्स के लिए आधुनिक अध्ययन कक्ष
  • फिजियोथेरेपी यूनिट का विस्तार

मेडिकल छात्रों के अध्ययन कक्षों का होगा उन्नयन

बैठक में विद्यार्थियों के अध्ययन कक्षों के उन्नयन और फिजियोथेरेपी इकाई के विस्तार जैसे निर्णय भी लिए गए। अस्पताल परिसर में आवश्यक रखरखाव कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में सिम्स के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह मनाने की तैयारी करने का निर्णय भी लिया गया। इस दौरान डीन डॉ. रमणेश मूर्ति, डिप्टी कमिश्नर डॉ. स्मृति तिवारी, अस्पताल अधीक्षक लखन सिंह और नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कश्यप सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

होली के रंग पड़े भारी… दो दिन में सिम्स में 652 मरीज पहुंचे, स्किन और आंखों की समस्या बढ़ी- होली के रंगों का असर इस बार लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला। मिलावटी और केमिकल युक्त रंगों के इस्तेमाल से कई लोगों को स्किन इंफेक्शन और आंखों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा। होली के बाद पिछले दो दिनों में बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए सिम्स पहुंचे… पूरी खबर पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *