CG News: @विनोद जैन। रामनवमी के पावन अवसर पर ग्राम निमोरा के राम जानकी मंदिर एवं समस्त ग्रामवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है 45 वर्ष पूर्व अगरौतिन साहू द्वारा दान में राम जानकी मंदिर में दी गई जमीन पर दौलत राम साहू गादूराम साहू द्वारा कुटरचित दस्तावेज के माध्यम से जमीन को अपने नाम पर नामांतरण करा लिया था विवादित चल रहे मंदिर की दान भूमि, माननीय कमिश्नर रायपुर के आदेश से पुनः मंदिर समिति को प्राप्त हो गई है।
ज्ञात हो कि उक्त भूमि को लेकर हाल ही में ग्राम निमोरा के ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया गया था. ग्रामीणों की मांग थी कि मंदिर को दान में दी गई भूमि पुनः वापस दिलाई जाए. आज रामनवमी जैसे शुभ अवसर पर निर्णय आने से गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल है। मंदिर समिति के अध्यक्ष डी सी प्रसाद साहू एवं सचिव मोजी राम देवांगन ने इसे न्याय और आस्था की जीत बताते हुए कहा कि यह निर्णय ग्रामवासियों की एकता और संघर्ष का परिणाम है।
उन्होंने माननीय कमिश्नर रायपुर एवं प्रशासन आभार व्यक्त किया है. इस अवसर पर पूरे गांव में खुशी का वातावरण है तथा श्रद्धालु इसे भगवान से रामचंद्र जी का आशीर्वाद मान रहें है. वहीं शासन के प्रति आभार व्यक्त करने वालों में मंदिर समिति के अध्यक्ष डीसी प्रसाद साहू सचिव मोजी राम देवांगन,काशीराम साहू, पुंतु राम साहू, किशोर कुमार साहू,तुलेश साहू, रामेश्वर साहू,भोलाराम देवांगन, चुरामन वर्मा,कुमार साहू,रवि साहू,तोसू देवांगन,सारिका गोवर्धन साहू, मनमोहन कोशले, एजू राम साहू, हीरालाल साहू, बंधु राम साहू, तेजराम साहू,अनुज राम साहू, घुरुवा राम साहू,भाऊ लाल साहू, खिलेश्वर साहू,रामरतन साहू पवन बारले,होरी कुर्रे, रिखी साहू, शिवनंदन साहू, विष्णु साहू, देवानंद देवांगन, कौशल बरछिया योगेश साहू एवं ग्रामवासी शामिल है।
शिवसैनिकों ने निकाली रामनवमी शोभायात्रा
रायपुर में शनिवार देर शाम शिवसेना ने शोभायात्रा निकाली। इससे पूरा शहर भक्ति के रंग में डूब गया। यह शोभायात्रा रामनवमी के अवसर पर निकाली गई। इस शोभायात्रा में रायपुर के अलावा राज्य के अलग-अलग जिलों से आए शिवसैनिक भी शामिल हुए। करीब 2 दर्जन से अधिक डीजे और धुमाल की व्यवस्था की गई।
कई जगह पर स्वागत मंच भी बनाए गए। रामनवमी शोभायात्रा रायपुर के फूल चौक से निकाली गई। शोभायात्रा में अलग-अलग तरह की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। इन झांकियों की चमचमाती लाइटिंग और DJ की धुन ने आयोजन को भव्य बना दिया। शोभायात्रा के आगे राम भक्त हनुमान की जीवंत झांकी भी प्रदर्शित की गई।


