CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्राइवेट स्कूलों (Private School) द्वारा की जा रही मनमानी और महंगी किताबों के संबंध में कहा कि प्रदेश में ऐसी किसी भी प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभिभावक (Parents) निश्चिंत रहें, प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी (Arbitrariness) बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत प्राप्त होने पर और स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ कठोर कार्रवाई (Strict Action) सुनिश्चित की जाएगी। सीएम साय ने स्पष्ट किया कि अभिभावकों पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक दबाव या आर्थिक बोझ (Financial Burden) स्वीकार्य नहीं है। राज्य सरकार इस विषय पर नजर बनाए हुए है और शिक्षा व्यवस्था (Education System) में पारदर्शिता व संतुलन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: आमलोगों के सूखे कंठ टैंकरों के भरोसे, अभी तो पिक्चर शुरू ही नहीं हुई


