CG Film: फिल्म मोला लव होगे का गीत डोंट टच माई गगरी

CG Film: फिल्म मोला लव होगे का गीत डोंट टच माई गगरी

CG Film: छत्तीसगढ़ी फिल्म मोला लव होगे का पहला गीत डोंट टच माई गगरी (Don’t Touch My Gagri) 13 मार्च को सुबह 7 बजे रिलीज होने जा रहा है। यह सॉन्ग नवोदित एक्टर आयुष राजवैद्य और तिरंजली गोस्वामी पर फिल्माया गया है।

डोंट टच माई गगरी… को स्वर दिया है सुनील सोनी (Sunil Soni) और कंचन जोशी ने। अनुमोद राजवैद्य द्वारा लिखे गीत का संगीत ओंकार चौहान ने दिया है। संगीत संयोजन अनुग्रह गार्डियन और प्रदीप साठिया का है।

छत्तीसगढ़ी फिल्म मोला लव होगे (Mola Love Hoge) के निर्माता-निर्देशक अनुमोद राजवैद्य ने बताया कि नवोदित सितारे आयुष और तिरंजली फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इनके साथ ही छत्तीसगढ़ के जाने-माने कलाकार करण खान (Karan Khan), रजनीश झांझी, संजय महानंद, पुष्पेंद्र सिंह, जागेश्वरी मेश्राम जैसे बड़े-बड़े कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

Mola Love Hoge

मोला लव होगे विशुद्ध रूप से एक प्रेम कहानी है। फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की अलग अलग लोकेशन में ही की गई है। फिल्म में सभी कलाकार अलग और नए अंदाज में दिखाई देंगे।

नवोदित और दिग्गज कलाकारों की जुगलबंदी देखना एक नया और रोचक अनुभव होगा। फिल्म का पहला गीत डोंट टच माई गगरी… सुंदरानी के यूट्यूब (YouTube) चैनल पर 13 मार्च 2026 को सुबह 7 बजे रिलीज हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *