CG Crime: कुएं में मिली युवक की सड़ी गली लाश, हत्या की आशंका

CG Crime: कुएं में मिली युवक की सड़ी गली लाश, हत्या की आशंका

CG Crime: कवर्धा जिले के रणवीरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम पैलपार में मंगलवार को कुएं युवक की लाश मिली है। जिसके पेट में ईंट-पत्थर बांधकर कुएं में फेका गया। शव सड़ी गली अवस्था में मिला है,हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

लोहारा थानाक्षेत्र के रणवीरपुर पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार मंगवार की दोपहर को ग्राम पैलपार के कुएं में एक लाश मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की पहचान किशन पिता रामेश्वर वर्मा(25) साल के रूप में की गई है। जो बेमेतरा जिले के अंतर्गत साजा विकासखंड के ग्राम ठेकापुर का रहने वाला है।

मृतक के ऊपर साल 2024 में पास्को व एसटीएसी एक्ट के तहत मामला दर्ज था। कुछ ही दिन पहले उसे जमानत मिली थी। युवक आए दिन घर से गायब रहता था। मृतक के संबंध में घरवालों कोजानकारी दे दी गई है। शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया। पीएम रिपोर्ट में हत्या की वजह साफ हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *