CG Crime: छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता के खिलाफ केस दर्ज, दूसरी शादी करके मारपीट करने का वीडियो हुआ था वायरल

CG Crime: छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता के खिलाफ केस दर्ज, दूसरी शादी करके मारपीट करने का वीडियो हुआ था वायरल

CG Crime: छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता मोहित साहू के खिलाफ दूसरी शादी करके मारपीट करने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम करने वाली शशि वर्मा ने आरोप लगाया था कि मोहित ने उससे उज्जैन में शादी की। इसके बाद भाठागांव के फ्लैट में दोनों साथ रह रहे थे।

इस दौरान 22 जनवरी को मोहित ने उससे मारपीट की। इससे उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई। शशि बुरी तरह घायल हो गई थी। इसके वह पुरानीबस्ती थाने पहुंची। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा। उपचार के बाद शशि की शिकायत पर पुलिस ने मोहित के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह है पूरा मामला

दरसअल युवती और मोहित साहू के बीच पहले से वाद-विवाद हुआ। विवाद के बाद मोहित साहू कथित तौर पर युवती के घर में घुसा और ठोस वस्तु से हमला किया। यह घटना भाटागांव, सिल्वर वोक ब्लॉक 410 के क्षेत्र में हुआ। इस घटना के बाद युवती थाना पहुंची और मामले की शिकायत की। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। युवती ने दावा किया कि मोहित साहू उसे उज्जैन ले जाकर जबरन शादी करने के बाद वापस रायपुर लौटने पर शादी से मुकर गया।

बताया जा रहा है मोहित साहू का व्यवहार युवती के साथ लगातार चिंताजनक रहा। युवती ने बताया कि मोहित साहू ने शादी के नाम पर उसे उज्जैन ले जाकर मजबूर किया और बाद में शादी से मुकर गया। इस दौरान उसने अपनी पत्नी और युवती को अलग रखा और लगातार दोनों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *