CG Accident: बालोद झलमला मार्ग पर हादसा, बस की चपेट में आए कांस्टेबल की मौत

CG Accident:  बालोद झलमला मार्ग पर हादसा, बस की चपेट में आए कांस्टेबल की मौत

CG Accident: तेज रफ्तार यात्री बस की चपेट में आने से बालोद थाने में पदस्थ बाइक सवार सिपाही की मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर सिवनी मार्ग पर हुआ।

कांस्टेबल ठनेश कुमार टेमार्य (35), निवासी ग्राम सहगांव, दोपहर करीब साढ़े 12 बजे समन-वारंट लेकर सिवनी की ओर जा रहे थे। बालोद-झलमला मार्ग पर सिवनी मछली मार्केट के पास वे कांकेर बस सर्विस की यात्री बस से आगे निकलने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान वे बस की चपेट में आ गए।

बाइक सहित बस के आगे गिरने से वे बस के पहिए के नीचे आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *